Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Disha Patani House Firing: बरेली में दिशा पाटनी के घर पर कई राउंड चली गोलियां, गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

Vishva News / Sat, Sep 13, 2025 / Post views : 27

Share:
Disha Patani House Firing: बरेली के सिविल लाइंस इलाके में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दिशा पाटनी के पैतृक घर के बाहर शुक्रवार रात गोलीबारी के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है. पुलिस ने सीनियर अधिकारियों के नेतृत्‍व में 5 टीमें बनाई हैं. कथित तौर पर इस हमले की जिम्‍मेदारी गैंगस्‍टर गोल्‍डी बरार ने ली है. बरेली के सीनियर एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी. घर के बाहर कई खोखे बरामद किए गए. मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. Raipur Crime : रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में युवक की लाश बरामद, शरीर पर चोट के निशान

आधी रात आखिर हुआ क्‍या?

सिविल लाइंस इलाके के विला नंबर 40 स्थित पाटनी परिवार के घर के बाहर जब गोलीबारी हुई तो घर में उस वक्त दिशा पाटनी के पिता एवं सेवानिवृत डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी, मां और मेजर बहन खुशबू पाटनी मौजूद थीं. दिशा और खुशबू पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने घटना के बारे में बताया कि आधी रात उनके घर पर 8-10 राउंड फायरिंग की गई थी. उन्‍होंने कहा, 'फायरिंग से हम सब दहशत में थे. मेरी नींद भी खुल गई थी. बाहर आने की कोशिश भी की थी, जैसे तैसे आड़ लेकर हम बचे.' उन्‍होंने कहा, 'पुलिस ने सबसे पहले हमारी सुरक्षा की है. घर के बाहर गार्ड्स लगे हुए हैं. पीछे पुलिस खड़ी है. पुलिस ने कोई कोताही नहीं बरती. जबसे पुलिस को पता चला है, तबसे लगातार काम कर रही है.' उन्‍होंने कहा, 'ये योगी जी का ये प्रदेश है. इस तरह की गुंडागर्दी पर पूरी लगाम लगाई जाए.' Bhilai News: भिलाई में अंडा ठेला लगाने वाले भाईयों का अपहरण निकला फर्जी, यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने जारी किया अलर्ट

एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गैगस्टर गोल्डी बरार के नेटवर्क को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. उन्‍होंने बताया कि वो खुद पाटनी परिवार से मिले और उन्हें आश्वस्त किया कि उनको पुलिस पुलिस सुरक्षा देगी. पुलिस तैनात कर दी गई है. पुलिस के अनुसार फायरिंग के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरी पोस्ट वायरल हुई. इसमें लिखा गया कि खुश्बु पाटनी और दिशा पाटनी ने संतों का अपमान किया था. यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे. पोस्ट में कई गैंगस्टरों को भी टैग किया गया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts