Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: दिल्ली ब्लास्ट का सबसे बड़ा सुराग: डॉक्टर उमर का नाम आया सामने, फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ाव की पुष्टि के संकेत

Vishva News / Tue, Nov 11, 2025 / Post views : 47

Share:
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार की शाम भीषण ब्लास्ट हुआ। ये ब्लास्ट एक चलती हुई कार में हुआ जिसकी चपेट में कई अन्य गाड़ियां आ गईं। इस ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है और 29 लोग घायल हैं। इनमें से 5 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लाल किले के पास जिस कार में ब्लास्ट हुआ वो एक i20 कार थी। इस कार को चला रहे शख्स की पहचान डॉक्टर मोहम्मद उमर के रूप में की गई है। उमर को फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। Dharmendra News : एशा देओल ने पिता धर्मेंद्र की सेहत पर दिया अपडेट, लोगों से कहा – गलत अफवाह न फैलाएं

सीसीटीवी नें दिखा संदिग्ध

सामने आई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली ब्लास्ट से ठीक पहले की CCTV फुटेज सामने आई है। फुटेज में एक i-20 कार को देखा गया है। कार का ड्राइवर काले रंग का मास्क पहने हुए है। सूत्रों के अनुसार, कार चलाने वाले शख्स का नाम मोहम्मद उमर बताया जा रहा है। मोहम्मद उमर फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने कार को पार्किंग में जाते हुए और निकलते हुए समय का सीसीटीवी बरामद किया है। इस फुटेज में संदिग्ध अकेले दिखाई दे रहा है।

जम्मू कश्मीर से सामने आया नाम

दिल्ली में हुए ब्लास्ट की जांच में जम्मू कश्मीर से 2 नाम सामने आए हैं एक तारिक का और दूसरा मोहम्मद उमर का। जिस i-20 कार में ब्लास्ट हुआ वह सलमान नाम के शख्स की थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में लिया और सलमान ने पूछताछ में बताया कि उसने कार आगे बेच दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कार तारिक नाम के शख्स को बेची गई थी। Delhi Blast Updates : लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत, NIA कर सकती है धमाके की जांच

क्या है फरीदाबाद मॉड्यूल?

दरअसल, हरियाणा के फरीदाबाद में एक कश्मीरी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके घर से लगभग 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जैसा विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा फरीदाबाद में एक अन्य जगह से भी 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया है। मुजम्मिल ने ही ये घर किराए पर लिया था। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान में डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी मुजम्मिल शकील श्रीनगर में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के मामले में भी वांछित था। इससे पहले एक अन्य शख्स डॉक्टर आदिल को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा डॉ. मोहम्मद उमर फरार बताया जा रहा था।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts