Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: कोयला माफिया नेटवर्क पर ED की बड़ी कार्रवाई, नोटों की गड्डियां और करोड़ों के गहने बरामद

Vishva News / Fri, Nov 21, 2025 / Post views : 23

Share:
रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के हाथों नोटों की गड्डियां और करोड़ों रुपये के गहने लगे हैं. ईडी की इस संयुक्त कार्रवाई को कोयला माफिया नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है. जांच एजेंसी के अनुसार, आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं. दिल्ली को और सुरक्षित बनाने की तैयारी, LG विनय कुमार सक्सेना ने पुलिस-प्रशासन को दिए कड़े निर्देश

6 बजे शुरू हुई छापेमारी

  • 100 से ज़्यादा ED अधिकारी और कर्मचारी इस छापेमारी में लगे हुए हैं.
  • सर्च ऑपरेशन सुबह करीब 6 बजे शुरू हुआ.
  • ये ऑपरेशन कोयला चोरी और तस्करी के कई बड़े मामलों से संबंधित हैं.
  • ईडी की टीमों ने धनबाद के देव बिला क्षेत्र समेत कुल 16 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी.

झारखंड के 18 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन

रांची स्थित ईडी टीम ने झारखंड के 18 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया. ये कार्रवाई कोयला चोरी और तस्करी से जुड़े कई बड़े मामलों पर आधारित है. जिन मामलों में कार्रवाई हो रही है, उनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एल.बी. सिंह और अमर मंडल से जुड़े केस शामिल हैं. इन मामलों में भारी पैमाने पर कोयला चोरी और सरकारी राजस्व की सैकड़ों करोड़ रुपये की हानि की बात सामने आई है. छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब सुरक्षा भी पाठ्यक्रम का हिस्सा! प्राचार्यों को मिला आवारा कुत्तों पर निगरानी का नया जिम्मा

पश्चिम बंगाल में 24 स्थानों पर सर्च

इसके साथ ही ईडी की दूसरी टीम ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 24 ठिकानों पर छापेमारी की. ये कार्रवाई अवैध कोयला खनन, गैर-कानूनी परिवहन और कोयले के अवैध भंडारण के मामलों से जुड़ी है. जिन लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है, उनमें नरेंद्र खड़का, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कायल समेत कई अन्य नाम शामिल हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts