Sun, 03 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वन्यजीव, पहाड़ और झरनों के बीच पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव

दो और आरोपी गिरफ्तार, 29 तक पहुंची संख्या

शादी से पहले ही देश पर कुर्बान हुए जवान संजय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत 10 और 13 मई को

अब पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट अनिवार्य

धमाका: आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आई डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली टीम

की अपने ही दादी की हत्या

तंत्र सिद्धि के नाम पर 2 तेंदुआ की बलि! 5 आरोपी गिरफ्तार

अबूझमाड़ में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद, डीआरजी-ITBP ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

सूचना

hello php

: Farmer Protest: मुआवजा न मिलने से किसानों का अनोखा विरोध! सड़क पर उड़ाए 100, 50 और 20 के नोट

Vishva News / Fri, Oct 10, 2025 / Post views : 3

Share:
Farmer Protest: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह किसान सड़क पर नोट को उड़ा रहे हैं. जानकारी के अनुसार ये किसान मुआवजा नहीं मिलने से नाराज थे. बारिश और बाढ़ से फसलें बर्बाद होने के बावजूद पर्याप्त मुआवजा न मिलने और सरकारी राहत सूची से बाहर रखे जाने के खिलाफ किसानों ने 100, 50 और 20 रुपये के नोट सड़कों पर उड़ाकर प्रदर्शन किया. “क्रांतिकारी किसान संघ” के कार्यकर्ताओं ने गोरेगांव स्थित ऊपरी तहसील कार्यालय के सामने यह प्रदर्शन किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा है कि सरकार ने हमें राहत पैकेज से बाहर रखा है, तो यह पैसा हमें नहीं चाहिए. Video: महाराष्ट्र में ऐसा क्या हुआ कि सड़क पर 50, 100 के नोट उड़ाने लगे किसान? महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों के लिए एक बड़ा राहत पैकेज घोषित किया था. लेकिन इस सूची में हिंगोली जिले के हिंगोली और शेणगांव तालुके का नाम शामिल नहीं किया गया. किसानों का कहना है कि इन इलाकों में भी लगातार बारिश से सोयाबीन, कपास और ज्वार जैसी फसलें बर्बाद हो गईं, लेकिन सरकार ने उन्हें राहत क्षेत्र में नहीं माना. इससे नाराज़ किसान संगठनों ने इसे “अन्यायपूर्ण फैसला” बताया है. Latest and Breaking News on NDTV वीडियो में प्रदर्शनकारी किसान कह रहे हैं कि हिंगोली जिले में बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है, लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद और पालक मंत्री ने शेणगांव और हिंगोली तालुका को राहत पैकेज से अलग कर दिया है. यह पैसा नहीं चाहिए(मुआवजा राशि) सरकार के मुंह पर फेंक रहे हैं!

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें