Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Goa Night Club Fire : फरार लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाया गया, गोवा अदालत में पेशी

Vishva News / Wed, Dec 17, 2025 / Post views : 46

Share:
Goa Night Club Fire : गोवा नाइट क्लब में हुए हादसे के बाद से फरार चल रहे लूथरा ब्रदर्स को मंगलवार को थाईलैंड से वापस भारत लाया गया। कल ही दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। आज गोवा पुलिस दोनों भाइयों को फ्लाइट से गोवा लेकर आई है। थोड़ी देर में गोवा की स्थानीय अदालत में दोनों को पेश किया जाएगा। जांच एजेंसियों का मानना है कि अब तक मिले दस्तावेजों और बयानों ने मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए हैं। बता दें कि 6 दिसंबर की रात गोवा के बर्च नाइट क्लब में भीषण आग लग गई थी जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद से ही दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे लेकिन उन्हें थाईलैंड में ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया जिसके बाद दोनों को कल भारत लाया गया। MH-60R ‘रोमियो’ से दुश्मन के खिलाफ़ भारत ने की नई सैन्य शक्ति की शुरुआत, पाकिस्तान और चीन पर बढ़ा दबाव

परिजनों को देख खुद को संभाल नहीं पाए लूथरा ब्रदर्स

इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के बाद जब गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की अपने परिजनों से मुलाकात हुई तो दोनों भाई फूट-फूटकर रोने लगे। परिजनों को देखकर वे खुद को संभाल नहीं पाए। सिर्फ 5 मिनट में करें PAN-Aadhaar लिंक, वरना ₹1000 जुर्माना और पैन कार्ड की सेवा हो जाएंगे बंद

नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की गई जान

उत्तरी गोवा के आरपोरा गांव में स्थित नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के सह-मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई 6 दिसंबर, 2025 की रात को लगी भीषण आग से संबंधित है। नाइट क्लब में लकड़ी की छत पर आग लग गई थी। धीरे-धीरे ये आग पूरे नाइट क्लब में फैल गई थी। इस भयंकर आग में  पर्यटकों और कर्मचारियों सहित 25 लोगों की जान चली गई थी। नाइट क्लब में आग लगने की जानकारी मिलते ही लूथरा ब्रदर्स ने तड़के ही दिल्ली से थाइलैंड की फ्लाइट पकड़ ली थी और वहां छिपने के लिए भाग गए थे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts