Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Goa Nightclub Fire : गोवा नाइटक्लब के मालिक देश से फरार, थाईलैंड में छुपे; पुलिस ने जारी किया LOC

Vishva News / Tue, Dec 9, 2025 / Post views : 55

Share:
Goa Nightclub Fire : गोवा के अरपोरा गांव में शनिवार रात जिस नाइटक्लब में आग लगी थी. उसके मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए है. गोवा पुलिस का दावा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपी फुकेट भाग गए थे. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में इंटरपोल से संपर्क किया है और उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है. शनिवार को ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई. जिनमें 20 नाइटक्लब कर्मचारी और पांच टूरिस्ट शामिल है. Gold Rate Today: 18K से 24K सोने के दाम तोड़ रहे रिकॉर्ड, देखें अपने शहर का ताज़ा भाव

नाइटक्लब के मालिक फरार

5 घायल लोगों का गोवा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. माना जा रहा है कि आग लगने का मुख्य कारण आतिशबाजी थी. हालांकि मामले की जांच चल रही है. मुंबई इमिग्रेशन ब्यूरो ने पुष्टि की है कि नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव 7 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे फ्लाइट नंबर 6E 1073 में सवार होकर फुकेट भाग गए. पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद एक पुलिस टीम ने दिल्ली में आरोपियों के पते पर छापा मारा है. लेकिन वे वहां नहीं मिले है. इससे पता चलता है कि आरोपी पुलिस जांच से बचने की कोशिश कर रहे थे. Petrol Diesel Price: पेट्रोल‑डीजल के दाम में अपडेट, जानें आज आपके शहर में कितना हुआ बदलाव

हाई-प्रोफाइल जांच समिति ने घटनास्थल का दौरा किया

नाइटक्लब में आग लगने की घटना की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच समिति बनाई गई है, जिसने सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया. समिति में जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक (दक्षिण), उपायुक्त (अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं), और निदेशक (फोरेंसिक) शामिल है. इस बीच गोवा पुलिस ने दिल्ली से पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान दिल्ली के सब्जी मंडी में पंजाबी बस्ती के रहने वाले भरत करण सिंह कोहली (49) के रूप में हुई है. पुलिस ने कोहली को गोवा लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है. पुलिस के अनुसार कोहली मालिकों की ओर से नाइटक्लब के रोज़ाना के कामकाज के लिए ज़िम्मेदार था.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts