Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Gold-Silver Price Today: रिकॉर्ड हाई के बाद फिर टूटी चमक, सोना-चांदी हुई सस्‍ती!

Vishva News / Mon, Oct 27, 2025 / Post views : 46

Share:
Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट देखी जा रही है. MCX पर आज भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दिखाई दे रही है. रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से इसमें लगातार गिरावट जारी है. अगर आप भी आज सोना या चांदी की ज्‍वेलरी खरीदने की प्‍लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानते हैं MCX से लेकर आपके शहर के रिटेल मार्केट में इनके भाव क्‍या हैं? MCX पर आज गोल्‍ड 1500 रुपये टूटकर 1,21,822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में आज 4500 रुपये की कमी देखने को मिली, जो 1,42,910 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करते हुए दिखाई दिया. CG में मौसम का मिजाज बदला: 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट रिकॉर्ड हाई से कितनी सस्‍ती हुई चांदी?  17 अक्‍टूबर को एमसीएक्‍स पर चांदी की कीमत 1.70 लाख प्रति किलो के पार चली गई थी, जबकि आज चांदी का भाव 1,42,910 रुपये आ चुका है. ऐसे में देखा जाए तो चांदी की कीमत में करीब 27 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है. सोने का भाव कितना हुआ कम?  Gold प्राइस 17 अक्‍टूबर को अपने रिकॉर्ड हाई लेवल 1.32 लाख प्रति 10 ग्राम के ऊपर थे, लेकिन आज इसकी कीमत 1,21,822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुकी है. ऐसे में देखा जाए तो सोना रिकॉर्ड हाई से 10 हजार रुपये प्रति 10  ग्राम सस्‍ता हुआ है. सीएम साय ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं, कहा—आस्था और आत्मबल का प्रतीक है यह महान पर्व

आपके शहर में आज सोने-चांदी की कीमत गुड रिटर्न के मुताबिक, दिल्‍ली से लेकर पटना तक सोने चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है.

  • दिल्‍ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1100 रुपये कम होकर ₹1,25,770  है, वहीं चांदी 1.55 लाख रुपये की कीमत पर बिक रही है.
  • अहमदाबाद में सोने का भाव 1100 रुपये की कटौती हुई है और यह 1,25,670 रुपये पर है. चांदी का भाव 1.55 लाख रुपये है.
  • लखनऊ में 10 ग्राम सोने की कीमत 1150 रुपये कम होकर ₹1,25,770 है. चांदी का भाव 1.55 लाख रुपये है.
  • पटना में 10 ग्राम 24कैरेट सोने का भाव ₹1,25,670 है, जिसमें 1140 रुपये की कटौती हुई है. चांदी की कीमत 1.55 लाख रुपये प्रति किलो है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts