Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Good News: दिवाली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में किया गया शामिल 

Vishva News / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 42

Share:
नई दिल्लीः दिवाली को आधिकारिक तौर पर यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कर लिया गया है। दिवाली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने की औपचारिक घोषणा आज यानी 10 दिसंबर को दिल्ली के लाल किले पर आयोजित एक समारोह में की जाएगी। सरकार लाल किले पर जश्न मनाएगी। अमेरिका में विमान हादसा: फ्लोरिडा हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान कार से टकराया, देखें वीडियो

सार्वजनिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दिये

दरअसल, दिल्ली इन दिनों यूनेस्को की 20वीं अंतर-सरकारी समिति की बैठक की मेजबानी कर रही है, जहां दुनिया भर के प्रतिनिधि मौजूद हैं। लाल किला मुख्य आयोजन स्थल है, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीयों की रोशनी और पारंपरिक कलाओं की प्रदर्शनी दिखाई जाएंगी। शहर भर में सरकारी इमारतों को सजाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर दीये लगाए जा रहे हैं और विभिन्न जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार हो रहे हैं। Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, जानें आपके शहर में क्या है 10 दिसंबर के ताजा रेट

दिल्ली सरकार शाम पांच बजे करेगी कार्यक्रम

दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार भी दिल्‍ली हाट में अपना दिवाली समारोह आयोजित करेगी। यह पूरा आयोजन दिवाली को भारत की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक के रूप में वैश्विक स्तर पर पेश करने और यूनेस्को सूची में शामिल कराने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आज शाम 5:00 बजे रेखा गुप्ता दिल्ली के तीन स्थित दिल्ली हाट में दिया जलाएंगी और दिवाली मनाई जाएगी बता दें कि भारत ने 2024 में दिवाली का नामांकन भेजा था और दिल्ली के लाल किले में चल रही यूनेस्को की समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार किया गया। इसके साथ ही दिवाली को दुर्गा पूजा, गरबा और कुंभ मेले की तरह अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल गई है। भारत के पास वर्तमान में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में 15 चीजें शामिल हैं। इनमें कुंभ मेला, कोलकाता की दुर्गा पूजा, गुजरात का गरबा, योग, वैदिक मंत्रोच्चार और रामलीला शामिल हैं। दीपावली के शामिल होने से वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को और बढ़ावा मिलेगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts