Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: भीषण सड़क हादसा: NH-48 पर लॉरी की प्राइवेट बस से टक्कर, 12 यात्री जिंदा जले, 20 यात्री घायल

Vishva News / Thu, Dec 25, 2025 / Post views : 29

Share:
Karnataka: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां NH-48 पर लॉरी ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार 12 यात्री जिंदा जल गए, जबकि 20 लोग घायल हैं। घायलों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है। वहीं, मृतकों के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है। Petrol Diesel Price Update: 25 दिसंबर को क्या फिर से बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या हैं स्थिर? जानें लेटेस्ट रेट

कैसे हुआ हादसा?

प्राइवेट बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी। बताया जा रहा है कि हिरियूर से बेंगलुरु जा रही लॉरी के ड्राइवर ने लापरवाही से डिवाइडर पार किया। इसी दौरान बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही स्लीपर बस से टक्कर हो गई। इसके बाद आग इतनी तेजी से फैल गई कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए। यह बस सी बर्ड नाम की एक प्राइवेट सर्विस की थी। घटना के समय बस में कुल 32 यात्री सवार थे। यह लापरवाही का मामला बताया जा रहा है। टक्कर के तुरंत बाद बस में तेज आग भड़क उठी जिसमें 12 लोगों की जलकर मौत हो गई। आग लगने के तुरंत बाद, कई घायल यात्रियों को गंभीर जलने की चोटों के साथ पास के अस्पतालों में ले जाया गया, और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि जब बस में आग लगी हुई थी, तब बस के पास स्थानीय लोग मौजूद थे। Gold-Silver Rate Today: क्रिसमस पर सोने के दाम में तेजी, चांदी भी पहुंची नई ऊंचाई पर; देखें लेटेस्ट रेट

बस कंडक्टर ने क्या बताया?

प्राइवेट बस का ड्राइवर चोटिल है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, बस का कंडक्टर मोहम्मद सलीम को हल्की चोट आई है। उसने बताया, ''मैं उस समय सो रहा था अचानक आवाज आई और खिड़की का शीशा टूट गया। मैं बस से बाहर गिर गया मुझे इतना ही याद है, इसके बाद क्या हुआ मुझे पता नहीं। कुछ लोग मुझे अस्पताल लेकर आ गए, मेरे हाथों और पैर में चोट लगी है।''

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts