Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

9 साल की बच्ची संक्रमित, लोहंडीगुड़ा, नानगुर और दरभा बने हॉटस्पॉट

सूचना

hello php

: अगर आपकी आवाज में आ रहा है बदलाव, तो सावधान! हो सकती है ये डेंजरस बीमारी

Vishva News / Sun, Jan 25, 2026 / Post views : 26

Share:
मौसम बदलने, सर्दी जुकाम या गले के हल्के संक्रमण के दौरान आवाज में बदलाव आना आम बात होती है. कई बार यह दिक्कत दो-तीन दिनों में अपने आप ठीक भी हो जाती है, लेकिन अगर लंबे समय से आपकी आवाज बदली हुई महसूस हो रही है और घरेलू उपाय या इलाज से भी सुधार नहीं हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. दरअसल हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार आवाज में लगातार बदलाव कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है. जिन पर समय रहते ध्यान देना बहुत जरूरी है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं की आवाज में हो रहा है बदलाव तो कौन सी बीमारियों का यह सिग्नल हो सकता है. CG Murder Case: घर में सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

थायराॅइड की बीमारी से भी बदल सकती है आवाज

एक रिपोर्ट के अनुसार हाइपोथायरायडिज्म यानी अंडर एक्टिव थायराॅइड की कंडीशन में कई लोगों को आवाज से जुड़ी परेशानी हो सकती है. इस बीमारी में थायराॅइड ग्रंथि जरूरी हार्मोन पर्याप्त मात्रा में नहीं बना पाती है, जिसका असर शरीर के कई हिस्सों पर पड़ता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ मरीजों में शुरुआती लक्षण के तौर पर आवाज भारी होना, कर्कश हो जाना या आवाज पहले जैसी स्पष्ट न रहना महसूस किया गया है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आवाज में बदलाव के आधार पर थायराॅइड विकार की पहचान शुरुआती स्टेज में ही की जा सकती है.

आवाज में ऐसे बदलाव दिखे तो हो जाए सर्तक

डॉक्टर बताते हैं कि थायराॅइड से जुड़ी दिक्कतों में आवाज रफ हो सकती है, धीरे निकलने लगती है या बोलने में थकान महसूस होती है. कई लोगों को बोलते समय कर्कश आवाज आने की शिकायत भी रहती है. थायराॅइड ग्रंथि के ठीक से काम न करने पर शरीर की एक्टिविटी धीमी होने लगती है, जिससे तंत्रिकाओं और वोकल कॉर्ड्स पर भी असर पड़ सकता है. यही कारण है की आवाज में बदलाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार हाइपोथायरायडिज्म के शुरुआती संकेतों में लगातार थकान, तेजी से वजन बढ़ाना और मेटाबॉलिज्म का धीमा होना शामिल है इसके अलावा इसमें ज्यादा ठंड लगना, कब्ज और स्किन का रूखापन मांसपेशियों में कमजोरी, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, जोड़ों में दर्द या जकड़न, पीरियड्स में गड़बड़ी, बालों का झड़ना और हार्ट रेट का धीमा होना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं CG Paddy Scam : धान खरीदी केंद्र में 8 लाख का घोटाला, समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान पर FIR दर्ज

आवाज खराब होना हो सकता है कैंसर का संकेत

एक्सपर्ट्स के अनुसार आवाज में बदलाव सिर्फ थायराॅइड ही नहीं बल्कि अन्य गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है. ज्यादा आवाज का इस्तेमाल, वोकल कॉर्ड्स पर गांठ या गले का कैंसर भी इसकी वजह बन सकता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई बार वॉइस बॉक्स का कैंसर भी आवाज खराब होने के रूप में सामने आता है. अगर इसका समय पर पता चल जाए तो आधुनिक टेक्नोलॉजी से इलाज संभव है. वहीं एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आवाज 7 दिनों से ज्यादा समय तक ठीक नहीं हो रही है तो इनएटी या वॉइस स्पेशलिस्ट से जांच करना जरूरी है. शुरुआती जांच से न सिर्फ बीमारी का सही कारण पता चलता है, बल्कि समय रहते इलाज भी संभव हो पाता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts