Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं: पाकिस्तानी सांसदों ने सेना का किया समर्थन, पार्टी पर लगाया राज्य विरोधी बयान का आरोप

Vishva News / Mon, Dec 8, 2025 / Post views : 14

Share:
जेल में बंद इमरान खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इमरान खान की पार्टी के खिलाफ अब पाकिस्तान के कई सांसद और विपक्षी नेता एकजुट हो गए हैं। पाकिस्तान के कई राजनीतिक दलों के सांसदों ने सार्वजनिक रूप से सेना का समर्थन किया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इन राजनीतिक लोगों ने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पर राज्य संस्थाओं को बदनाम करने और राज्य विरोधी बयान फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर भारत में बनेगी सड़क, जानिए किस राज्य सरकार ने लिया है निर्णय और क्या है पूरा मामला

सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे इमरान खान

यह प्रतिक्रिया पीटीआई द्वारा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के प्रवक्ता की उस प्रेस ब्रीफिंग पर आपत्ति जताए जाने के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने जेल में बंद इमरान खान को आत्ममुग्ध और मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति बताया था। ISPR के प्रवक्ता ने चेतावनी दी थी कि इमरान खान सेना को निशाना बनाकर बार-बार बयानबाजी करके सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

राष्ट्रीय एकता होगी कमजोर

पाकिस्तान सरकार में योजना मंत्री अहसान इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इमरान के बयान एक बेहद गैर जिम्मेदाराना और खतरनाक प्रवृत्ति है जो देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश करती है। पाकिस्तान की राजकीय संस्थाओं पर हमले से राष्ट्रीय एकता कमजोर होगी। सशस्त्र बलों में जनता का विश्वास खत्म होगा जो साहस और बलिदान के साथ हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। नक्सलियों को बड़ा झटका: 1 करोड़ का इनामी मज्जी गिरोह समेत सरेंडर, महाराष्ट्र-MP-छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त की ओर

अस्थिरता पैदा करने के लिए सड़कों की राजनीति का सहारा

डॉन के अनुसार, एमक्यूएम-पी नेतृत्व ने पीटीआई की भी कड़ी आलोचना की और उस पर राजनीतिक रास्ते से भटककर देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए सड़कों की राजनीति का सहारा लेने का आरोप लगाया। एमक्यूएम-पी के अध्यक्ष खालिद मकबूल सिद्दीकी ने कहा कि पीटीआई ने आरोपों का जवाब देने के लिए उचित मंचों का इस्तेमाल करने के बजाय आरोप लगाने की अपनी राजनीति जारी रखी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts