Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया

Share:
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल करने के साथ सीरीज में खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवर्स में 236 रन बनाकर सिमट गई, जिसके बाद भारतीय टीम ने इस टारगेट को सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 38.3 ओवर्स में हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा के बल्ले से जहां 121 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली तो वहीं पहले 2 मैचों में खाता भी नहीं खोल सके विराट कोहली भी इस मैच में 74 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे। CG News : पीएम किसान योजना के नाम पर कंप्यूटर ऑपरेटर ने किसानों से वसूला पैसा, वीडियो हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया के क्लीन स्वीप करने के सपने को किया चकनाचूर

भारतीय टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें तीसरे वनडे को जीत पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने की थी, हालांकि उनके इस सपने को रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया। भारतीय टीम को इस मैच में 237 रनों का टारगेट मिला था, जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की, जिसमें गिल 24 रनों की पारी खेलने के बाद जोश हेजलवुड का शिकार बने। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने अपनी पहली ही गेंद पर खाता खोलने के साथ सबसे पहले राहत की सांस ली और फिर उसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर कंगारू टीम के गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई भी मौका नहीं दिया। दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी देखने को मिली। राजभवन में हुई मुलाकात: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष ने राज्यपाल को सौंपा 24वां वार्षिक प्रतिवेदन

सिडनी में 9 साल बाद जीता वनडे मुकाबला

सिडनी के मैदान पर भारतीय टीम का वनडे में रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं रहा है, जिसमें वह 9 साल के लंबे अंतराल के बाद इस मैदान पर वनडे मैच जीतने में कामयाब हो सके हैं। टीम इंडिया ने इससे पहले पिछली बार साल 2016 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की थी और उस मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से 99 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली थी। अब दोनों टीमों के बीच में इस वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद 29 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts