Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Jaisalmer Bus Fire Accident: 20 यात्री जिंदा जले, बस के दरवाजे बंद होने की वजह बनी मौत का कारण

Vishva News / Wed, Oct 15, 2025 / Post views : 32

Share:
Jaisalmer Bus Fire Accident: जैसलमेर से जोधपुर जा रही प्राइवेट बस में मंगलवार को लगी आग की घटना में 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई. लेकिन आग क्यों भड़की और इतनी तेजी से कैसे फैल गई कि यात्रियों को भागने का मौका तक नहीं मिल पाया. इसकी कुछ जानकारी निकलकर सामने आई हैं. खबरों के मुताबिक, ये एक मोडिफाइड बस थी, यानी बस की बॉडी में बदलाव कर इसमें एक्स्ट्रा क्लोथिंग और फाइबर लगाया गया था, जो बेहद ज्वलनशील होता है. बस में कोई अतिरिक्त दरवाजा नहीं था, ऐसे में ज्यादा लोगों को भागने का मौका नहीं मिला. Gold Price Today: सोने ने तोड़ा नया रिकार्ड, MCX पर कीमत पहुंची 1,26,000; जानें अपने शहर का रेट बस की डिग्गी में पटाखे रखे होने की बात ऐसी खबरें हैं कि बस की डिग्गी में पटाखे रखे हुए थे, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. बस में आग लगने के बाद यात्रियों की बदकिस्मती थी कि दरवाजा नहीं खुला और ज्यादा लोग भागकर जान नहीं बचा पाए. कुछ खिड़की तोड़कर बाहर कूदने में सफल रहे. जेसीबी के जरिये बाद में दरवाजे को तोड़कर बचावकर्मी अंदर घुसे. आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायरब्रिगेड 50 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी. जैसलमेर में बर्न आईसीयू न होने के कारण ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें आनन-फानन में जोधपुर ले जाया गया. जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर हादसा जानकारी जैसलमेर-जोधपुर राजमार्ग पर बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा. चालक ने बस को सड़क किनारे रोका. कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया. आग की लपटों में घिरी बस से यात्रियों की चीख पुकार के बीच स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे. सेना के जवान और फायर ब्रिगेड भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची. घायल यात्रियों को इलाज के लिए जैसलमेर के जवाहर अस्पताल ले जाया गया. गंभीर रूप से जख्मी 16 यात्रियों को जोधपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया था. Chhattisgarh: नक्सलियों की धमकी, उपसरपंच के घर चिपकाया पर्चा; कहा – ‘राजनीति मत करो’ पोकरण से भाजपा विधायक प्रताप पुरी ने कहा कि बस में 19 यात्रियों की मौत हो गई और एक ने जोधपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. जैसलमेर से रवाना होने के 10 मिनट बाद ही बस में आग लग गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार रात ही जैसलमेर पहुंचे थे. जैसलमेर जिला प्रशासन ने हादसे की सूचना मिलते ही उसने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. तत्काल चिकित्सा सुविधा के साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts