Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Jammu Kashmir Cloudburst: देर रात जम्मू-कश्मीर में फिर फटा बादल, 3 की मौत, कई लोग हैं लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Vishva News / Sat, Aug 30, 2025 / Post views : 43

Share:
Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले की राजगढ़ तहसील में देर रात बादल फट गया। इसके चलते कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। कई अन्य लोग लापता हैं। बचाव दल को प्रभावित क्षेत्र में भेज दिया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। CG Crime : कुत्ते के भौंकने को लेकर बढ़ा विवाद, टांगी से हमला कर मालिक की हत्या

रामबन के गडग्राम में बादल फटने की हुई घटना

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि राजगढ़, रामबन के गडग्राम में बादल फटने की घटना हुई है। तीन शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। दो अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।

देर रात ही पहुंच गए अधिकारी

घटना के बाद रामबन के उपायुक्त इलियास खान समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रात करीब 2 बजे बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरा प्रशासन हाई अलर्ट पर है। स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए काम किया जा रहा है। रायपुर में नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला: ड्रॉपआउट कम करने और युवाओं को स्किल्ड बनाने पर जोर

इन जिलों में फटे बादल

जम्मू और कश्मीर में हाल ही में बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। किश्तवाड़, कठुआ और डोडा जिलों में बादल फटे हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। बाढ़ की भी स्थिति बनी हुई है।

किश्तवाड़ में बादल फटने से 60 के करीब मौत

जम्मू और कश्मीर में हाल ही में बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। किश्तवाड़ जिले के चोसिती गांव में मचैल माता तीर्थयात्रा मार्ग पर बादल फटने से भयावह स्थिति पैदा हो गई। ये हादसा 15 अगस्त के दिन हुआ था। इस हादसे में 60 के करीब लोगों की मौत हो गई। जिनमें दो CISF जवान और कई तीर्थयात्री शामिल हैं। करीब 50 से 220 लोग लापता बताए जा रहे हैं, और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts