Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Kurnool Bus Fire : नशे में धुत्‍त बाइक सवार की लापरवाही ने ली 20 जानें, CCTV वीडियो आया सामने

Vishva News / Sat, Oct 25, 2025 / Post views : 41

Share:
Kurnool Bus Fire : आंध्र प्रदेश के कुरनूल में शुक्रवार तड़के हुए भीषण बस हादसे की वजह एक मोटरसाइकिल सवार बताया जा रहा है. बाइक से टक्‍कर लगने के बाद ही बस में आग गल गई थी. इस बाइक सवार शख्‍स का हादसे से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक पेट्रोल पंप का है, जहां ये शख्‍स पेट्रोल लेने के लिए आया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्‍स नशे में था, जिसकी वजह से बाइक पर कंट्रोल नहीं कर पा रहा था. बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में कुरनूल में बाइक से टक्कर लगने के बाद आग लग गई, जिससे दो बच्चों और मोटरसाइकिल चालक समेत 20 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. CRIME : हर रात 14 साल की बेटी से बलात्कार कर रहा था कलियुगी बाप, ऐसे हुआ काली करतूत का खुलासा

नशे में पेट्रोल पंप पर पहुंचा 

बस हादसे के मामले में पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है. पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है. इस दौरान पुलिस के हाथों एक पेट्रोल पंप का सीसीटीवी लगा है, जिसमें हादसे के लिए जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा व्‍यक्ति नजर आ रहा है. ये व्‍यक्ति पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर आया, तो उसके साथ एक अन्‍य शख्‍स भी था. हालांकि, पेट्रोल पंप पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, तो यह जाने लगा. पेट्रोल पंप से जाते समय इस व्‍यक्ति की बाइक लहराई और वह गिरने से भी बचा. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वह व्यक्ति शराब के नशे में पेट्रोल पंप से लापरवाही से बाइक चला रहा था. नशे में था... कुरनूल बस हादसे के लिए जिम्‍मेदार बाइक सवार का वीडियो आया सामने, 20 लोगों की हुई मौत

मोटरसाइकिल बस के नीचे कुछ दूरी तक घिसटती रही...

बेंगलुरु पुलिस को ऐसा संदेह है कि बाइक सवार की लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण बस में आग लग गई और काफी नुकसान हुआ. हालांकि, दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है. अधिकारी ने बताया कि जीवित बचे लोगों में से एक एन रमेश की शिकायत के आधार पर कुरनूल जिले के उलिंडाकोंडा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा, 'हमने कुरनूल में बस में आग लगने की घटना में जीवित बचे एन रमेश की शिकायत के आधार पर दो बस ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें उन पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है.' बुजुर्ग पर दरिंदगी: सड़क पर युवक ने बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती पुलिस के मुताबिक, हादसे में ज्यादातर मृतकों के शव इस कदर झुलस गए कि उनकी शिनाख्त नहीं की जा सकी. उसने बताया कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल बस के नीचे कुछ दूरी तक घिसटती रही और इस बीच उसकी पेट्रोल टंकी का ढक्कन खुल गया, जिससे आग लग गई. रमेश ने अपनी शिकायत में कहा कि वी कावेरी ट्रैवल्स की बस में लगभग 40 यात्री सवार थे और यह हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts