Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल को मिली जान से मारने की धमकी; पाक आतंकी-गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने जारी किया धमकी भरा VIDEO

Vishva News / Mon, Dec 1, 2025 / Post views : 21

Share:
नई दिल्ली: कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को पाकिस्तान के आतंकी और गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी करके धमकी दे दी है। भट्टी ने बिश्नोई भाईयों को धमकी देते हुए कहा है कि तुम कितनी भी सुरक्षा ले लो, मैं तुम्हें छोड़ूंगा नहीं। गौरतलब है कि अनमोल बिश्नोई ने हालही में पटियाला हाउस कोर्ट में कहा था कि उसे शहजाद भट्टी से जान का खतरा है। Top 10 richest Indian women cricketers: मिताली राज से लेकर हरमनप्रीत कौर तक, भारत की 10 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर की लिस्ट

कौन है शहजाद भट्टी?

शहजाद भट्टी पाकिस्तान का गैंगस्टर है और फिलहाल दुबई में रहता है। शहजाद भट्टी अब आतंकी गतिविधियों में भी शामिल हो रहा है। रविवार को ही दिल्ली पुलिस ने उसके तीन शूटर गिरफ्तार किए थे। उन सूत्रों को इसने पाकिस्तान से हथियार और ग्रेनेड भेजे थे।

कभी लॉरेंस का दोस्त था भट्टी

शहजाद भट्टी कभी लॉरेंस बिश्नोई का दोस्त था। लेकिन पहलगाम हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने जिस तरह से सोशल मीडिया पर हाफिज सईद को मारने की बात कही थी, उसके बाद शहजाद भट्टी, लॉरेंस का दुश्मन बन गया। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल शूटर जीशान अख्तर ने हालही में वीडियो जारी कर शहजाद भट्टी का शुक्रिया अदा किया था। जीशान अख्तर ने कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर मैंने बाबा सिद्दीकी की हत्या की लेकिन हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग मुझे ही मारना चाहता था। वह तो अच्छा हुआ कि शहजाद भट्टी भाई ने मुझे भारत से भागने में मदद की है। एजेसिंयों के मुताबिक, शहजाद भट्टी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भारत में गैंगस्टरों के बीच में पैठ बनाने की जिम्मेदारी दी है। CG NEWS: अंतरराष्ट्रीय वनडे की काउंटडाउन शुरू… स्टेडियम में जोरदार तैयारियाँ, सुरक्षा प्लान पर हुई उच्चस्तरीय बैठक

कॉल भी हो चुकी है वायरल

शहजाद भट्टी और लॉरेंस बिश्नोई के बीच ईद मुबारक को लेकर एक वीडियो कॉल भी वायरल हुई थी। उसमें लॉरेंस जेल के अंदर से शहजाद भट्टी से वीडियो कॉल पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा था। तब शहजाद भट्टी कहता था कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए गर्दन कटवाने को भी तैयार है।  भट्टी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। फिलहाल वह अपने साम्राज्य को खड़ा करने में लगा है और उसके पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts