Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: सिंगर B Praak को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, 10 करोड़ न देने पर जान से मारने की चेतावनी

Vishva News / Sat, Jan 17, 2026 / Post views : 38

Share:
नई दिल्ली: देश के मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बी प्राक को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बी प्राक से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। गैंग के द्वारा सिंगर बी प्राक के साथी दिलनूर को कॉल करके 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। गैंग के द्वारा एक हफ्ते में पैसे देने के लिए कहा गया है। इस मामले में मोहाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मांगने वाले कॉलर ने खुद का नाम आरजू बिश्नोई बताया है। बी प्राक को दी गई धमकी में कहा गया है कि "10 करोड़ रुपए दो, नहीं तो मिट्टी में मिला देंगे।" CG Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में 6 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, बिलासपुर–रायगढ़–कोरबा रूट के यात्रियों को 2 दिन होगी परेशानी

क्या है पूरा मामला?

पंजाबी सिंगर दिलनूर ने धमकी भरा कॉल आने के बाद SSP मोहाली के पास शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के मुताबिक, कॉल करने वाले ने खुद को आरजू बिश्नोई बताया और दिलनूर से कहा कि वह अपने दोस्त, बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बी प्राक को बताएं कि वह 10 करोड़ रुपये की फिरौती दे दें, नहीं तो एक हफ्ते के अंदर बुरे नतीजे होंगे। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई देश का कुख्यात गैंगेस्टर है, जो इस समय जेल में बंद है और वहां से ऑपरेट करता है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी लॉरेंस का नाम सामने आया था। CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में शीत लहर का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी; 24 घंटे बाद बढ़ेगा तापमान दिलनूर की शिकायत के अनुसार, 5 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आए, जिनका उन्होंने जवाब नहीं दिया। 6 जनवरी को उन्हें एक दूसरे विदेशी नंबर से कॉल आया। जब दिलनूर ने कॉल उठाया और बातचीत संदिग्ध लगी, तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके तुरंत बाद, उन्हें एक वॉइस मैसेज मिला जिसमें फिरौती की धमकी थी। ऑडियो मैसेज में, कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि एक हफ्ते के अंदर 10 करोड़ रुपये देने होंगे, नहीं तो बी प्राक को गंभीर नुकसान होगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts