Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Malkangiri Violence: महिला का सिर कटा शव मिलने के बाद बवाल, 50 से अधिक घरों में आग, लूटपाट और वाहन क्षतिग्रस्त

Vishva News / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 33

Share:
Malkangiri Violence: ओडिशा के मल्कानगिरी में 4 दिसंबर को एक महिला का सिर कटा शव मिलने के बाद रविवार को मलकानगिरी जिले के मारीवाड़ा पंचायत के अंतर्गत एमवी-26 और राखेलगुडा गांवों में 50 से अधिक घरों में आग लगा दी गई, दुकानों में लूटपाट की गई और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इसके बाद वहां रहने वाले बांग्लादेश से आए लोग गांव छोड़कर भाग गए. Good News: दिवाली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में किया गया शामिल 

एक मौत के बाद फैला लोगों का गुस्सा 

मृतक की पहचान राखेलगुडा गांव की विधवा लेक पदियामी (51) के रूप में हुई है. उसका शव एक स्थानीय नदी के किनारे से बरामद किया गया, जिससे स्थानीय आदिवासी समुदायों में रोष फैल गया. खबरों के मुताबिक, ग्रामीणों और आदिवासी संगठनों ने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और लापता सिर बरामद करने की मांग की. शनिवार को पुलिस को चेतावनी देने के लिए राखेलगुडा में सौ से ज़्यादा ग्रामीण एक बैठक के लिए इकट्ठा हुए. रविवार को यह अशांति तब और बढ़ गई जब सैकड़ों आदिवासी पुरुष और महिलाएं हथियार लेकर एमवी-26 गांव में इकट्ठा हो गए.

एक्शन में आई पुलिस

सूचना मिलते ही कोरुकोंडा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को कानून हाथ में लेने से रोकने की कोशिश की. लेकिन भीड़ नहीं मानी. शाम 4 बजे तक हिंसा भड़क उठी. सैकड़ों लोग जबरन घरों में घुस गए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, दुकानों को लूटा और कई घरों में आग लगा दी.

बांग्लादेश से आकर बसे हैं लोग

बांग्लादेश से आई एक महिला ने कहा कि मुझे तो भरोसा नहीं हो रहा है जो कुछ हुआ है. हम 50 साल पहले बांग्लादेश से यहां आए थे. हमने अपना घर-बार बनाया था. अब हम तो डर में जी रहे हैं. अमेरिका में विमान हादसा: फ्लोरिडा हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान कार से टकराया, देखें वीडियो

एसपी, कलेक्टर ने संभाला मोर्चा 

घटना के बाद, मलकानगिरी के एसपी विनोद पाटिल एच, जिला कलेक्टर सोमेश कुमार उपाध्याय, उपजिलाधिकारी अश्नी एएल, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बेदबारा प्रधान, मलकानगिरी पुलिस स्टेशन के आईआईसी रेगन किंडो, कोरुकोंडा पुलिस स्टेशन के आईआईसी हिमांशु बारिक और बालीमेला पुलिस स्टेशन के आईआईसी अश्विनी पटनायक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रभावित गांवों का दौरा किया. व्यवस्था बहाल करने के लिए सौ से ज़्यादा पुलिसकर्मियों और बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया था. मलकानगिरी एसपी विनोद पाटिल ने कहा, अब स्थिति कंट्रोल में है। पुलिस के साथ-साथ BSF के जवान भी मौके पर तैनात हैं। हमने मौके पर ODRAF और फायर सर्विस टीम को भी तैनात किया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts