Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Meerut blue drum murder: 'नीले ड्रम' मर्डर केस की आरोपी मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, नाम रखा राधा... ससुराल पक्ष बोला - पहले हो DNA टेस्ट

Vishva News / Wed, Nov 26, 2025 / Post views : 44

Share:
Meerut blue drum murder: मेरठ में नीले ड्रम मामले ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। पति का शव नीले ड्रम में ठिकाने लगाने वाली मुस्कान ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। उसकी सामान्य डिलीवरी कराई गई। बच्ची मुस्कान के साथ जेल में ही रहेगी। वहीं मुस्कान या सौरभ के घर से कोई उसे देखने अस्पताल नहीं आया। बताया गया कि बच्ची का नाम राधा रखा गया है। हालांकि मुस्कान के माता पिता भी उसे देखने अस्पताल नहीं पहुंचे। बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड के आरोप में मुस्कान मेरठ जिला जेल में बंद है। मुस्कान ने सोमवार शाम को बेटी को जन्म दिया। जेल की बैरक में प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सामान्य डिलीवरी कराई गई। चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया है। उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में तूफान की दस्तक… देश दो हिस्सों में बंटा मौसम का बड़ा अपडेट

गिरफ्तारी के समय से गर्भवती थी मुस्कान

पति सौरभ की हत्या के बाद शव को नीले ड्रम में ठिकाने लगाने को लेकर देश भर में सुर्खियों में मुस्कान गिरफ्तारी के समय से ही गर्भवती बताई जा रही थी। पति की हत्या के मामले में उसे बीते 19 मार्च को जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन के मुताबिक उस समय जेल में उसकी तबीयत खराब होने पर जब अल्ट्रासाउंड कराया गया था तभी उसके गर्भवती होने का पता चला था। इसके बाद उसका जेल में ही विशेष ध्यान रखा जा रहा था। उसको गर्भवती महिलाओं की ही तरह डाइट दी जा रही थी।

मायके वाले अस्पताल पहुंचे न ही ससुराल वाले देखने आए

जेल प्रशासन की ओर से मुस्कान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए जाने की जानकारी उसके परिजनों को दी गई, लेकिन कोई भी उसे देखने नहीं गया। मुस्कान के माता-पिता, भाइयों ने भी उससे दूरी बनाए रखी। सौरभ के परिवार से भी कोई मेडिकल कॉलेज में मुस्कान और उसकी नवजात पुत्री को देखने को नहीं गया।

सौरभ के जन्मदिन पर मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, पहले भी है एक बेटी

Constitution Day 2025: संविधान दिवस पर दिखी राजनीतिक एकता… मोदी, राहुल समेत शीर्ष नेता संविधान सदन के मंच पर एक साथ मुस्कान ने पति सौरभ के जन्मदिन पर ही बेटी को जन्म दिया है। परिजनों के अनुसार सौरभ की जन्मतिथि 24 नवंबर 1994 थी। वह इस साल 31 वर्ष का होता। यह इत्तेफाक है कि सौरभ के जन्मदिन पर ही मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया है। यह उसकी दूसरी बेटी है। पहली बेटी पीहू है, जो अपने नाना-नानी के पास रह रही है।

बेटी पर मां का अधिकार, दावा किया तो डीएनए टेस्ट होगा

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि नवजात बेटी पर उसकी मां मुस्कान का अधिकार है। उसका लालन-पालन करने का अधिकार भी उसी का है। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन के नियमों के अनुसार बच्ची को पांच से छह वर्ष तक मां के साथ रखने का प्रावधान है। इसके बाद नियमानुसार नारी निकेतन या परिजनों को सौंपा जा सकता है। अभी किसी ने बच्चे पर दावा नहीं किया है। यदि कोई दावा करता है तो बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। मुस्कान के बेटी को जन्म देने के बाद ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोमवार शाम को मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद सौरभ के परिवार से भी प्रतिक्रिया सामने आई। सौरभ के भाई बॉबी ने मुस्कान की बेटी के डीएनए जांच की मांग उठाई है। बॉबी का कहना है कि यदि डीएनए सौरभ से मिलता है, तो वो बच्ची को पालेंगे। उनका कहना है कि एक प्रतिशत ही चांस है कि डीएनए सौरभ से मिल जाए। यदि डीएनए नहीं मिला तो वो बच्ची को नहीं अपनाएंगे और मुस्कान उसका पालन पोषण कैसे भी करे, उनको इससे कोई मतलब नहीं है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts