Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IPL 2026 से मुस्तफिजुर रहमान बाहर! BCCI के आदेश पर KKR ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज को किया रिलीज

Vishva News / Sat, Jan 3, 2026 / Post views : 43

Share:
नई दिल्ली : बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के कोलकाता नाइटराइडर्स और आईपीएल 2026 से हटाने की मांगों के बीच BCCI ने बड़ा फैसला लिया है. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया है कि बोर्ड ने शाहरुख खान की स्वामित्व वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के आदेश दे दिए हैं.
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के बाद भारत में कई संगठनों ने मुस्तफिजुर को आगामी आईपीएल सीजन में न खेलने और केकेआर टीम से बाहर करने की मांग की थी. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा, ‘हाल में जो कुछ हो रहा है, उसे देखते हुए BCCI ने फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है और यह भी कहा है कि अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो BCCI उस रिप्लेसमेंट की इजाजत देगा.’

क्या है मामला?

दरअसल, बांग्लादेश में हाल ही में कई हिंदू व्यक्तियों की हत्या कर दी गई, जिसने भारतीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया. बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसका भारत में खूब विरोध हुआ. सोशल मीडिया पर बांग्लादेश से जो फोटोज वीडियो आए, उसने भारतीय लोगों को आगबबूला करने का काम किया. इसी को लेकर तमाम संगठनों ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आईपीएल 2026 से बाहर करने की मांग की. उनका कहना है कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला हो रहा है, ऐसे में उनके खिलाड़ी भारत में आकर कैसे खेल सकते हैं. देवकीनंदन ठाकुर ने भी इसका विरोध किया. बीजेपी और शिवसेना के कई नेताओं ने देश की भावनाओं का ध्यान न रखने के लिए शाहरुख खान और KKR पर निशाना साधा था. बीजेपी नेता संगीत सोम ने तो बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बांग्लादेश के खिलाड़ी को साइन करने के लिए ‘गद्दार’ तक कह दिया था.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts