Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: थर-थर कांपेंगे पड़ोसी, भारतीय सेना बॉर्डर पर करने जा रही बड़े स्तर का युद्धाभ्यास; NOTAM जारी

Vishva News / Sat, Oct 25, 2025 / Post views : 48

Share:
राजस्थान और गुजरात के इलाकों में 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक थलसेना, वायुसेना और नौसेना का अभ्यास होने जा रहा है। इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है। इसे लेकर NOTAM जारी किया गया है। बता दें कि बीते कई महीने से लगातार सेना का युद्धाभ्यास जारी है। इसी बीच गुजरात और राजस्थान की सीमा में यह युद्धाभ्यास किया जाना है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ इसी साल मई महीने में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, जिसके बाद से भारत अपनी सेना को लगातार किसी भी परिस्थिति में युद्ध के लिए तैयार कर रहा है। Gold Rate Today 25 Oct: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दिल्ली से चेन्नई तक जानें लेटेस्ट रेट

राजनाथ सिंह ने थार शक्ति का किया अवलोकन

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भारतीय सेना के ‘थार शक्ति’ सैन्य अभ्यास का अवलोकन किया। उन्होंने जवानों के साहस, पराक्रम एवं समर्पण की सराहना की। राजनाथ सिंह ने अपने जैसलमेर दौरे के दूसरे दिन लोंगेवाला में इस अभ्यास का अवलोकन किया और यहां रेगिस्तान की रेत पर सैकड़ों जवानों ने आधुनिक युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया और अपना दमखम दिखाया। इस सैन्य अभ्यास में ‘रोबोट डॉग’, ड्रोन, ‘एटॉर एन1200’ जैसे उन्नत वाहन, अत्याधुनिक टैंक और हेलीकॉप्टर शामिल रहे, जिन्होंने भविष्य के युद्ध कौशल और गति-ताकत का अनोखा संगम दिखाया। Sex Racket का खुलासा: स्पा की आड़ में देह व्यापार का खेल, पुलिस का छापा, 5 लड़कियां-4 ग्राहक और मैनेजर गिरफ्तार

क्या होता है NOTAM?

दरअसल, NOTAM का मतलब है "Notice To Airmen"। ये एक नोटिस है, जो पायलटों, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स और विमानन से जुड़े अन्य लोगों को हवाई यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देता है। NOTAM का मुख्य उद्देश्य हवाई यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाना है। यह अस्थायी परिवर्तनों या खतरों पर अपडेट प्रदान करता है जो उड़ान संचालन को प्रभावित कर सकते हैं, जैसे कि बंद रनवे, प्रतिकूल मौसम की स्थिति या सैन्य अभ्यास। NOTAM का प्राथमिक उद्देश्य सभी संबंधित पक्षों को वास्तविक समय में सूचित करके उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts