ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Fri, Nov 14, 2025 / Post views : 15
नई दिल्ली : गोदरेज एयरोस्पेस ने गगनयान मिशन के लिए इसरो को पहला ह्यूमन-रेटेड एल110 स्टेज विकास इंजन सौंप दिया है गोदरेज एयरोस्पेस ने यह घोषणा की। ह्यूमन-रेटेड एल110 विकास इंजन को विशेष रूप से उन सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है जो मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियानों के लिए आवश्यक होते हैं। इस इंजन का उपयोग एलवीएम-3 रॉकेट में किया जाएगा।
बड़ी कार्रवाई: UAE में छिपा भगोड़ा जगदीश पुनेठा धर दबोचा, इंटरपोल नोटिस के बाद भारत लाया गयागगनयान मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2027 में स्वदेशी राकेट से पहली बार भारतीय अंतरिक्षयात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है। गोदरेज एंटरप्राइजेज के एयरोस्पेस कारोबार के कार्यकारी उपाध्यक्ष मानेक बेहरामकामदीन ने बयान में कहा, यह न केवल गोदरेज एंटरप्राइजेज समूह के लिए मील का पत्थर है, बल्कि राष्ट्रीय गौरव है।
Delhi Blast Case: लाल किले धमाके के मास्टरमाइंड उमर मोहम्मद का घर ढहा, पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाईइससे इसरो और लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (एलपीएससी) के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी की पुष्टि हुई है। गोदरेज चार दशकों से अधिक समय से चंद्रयान और निसार सहित ऐतिहासिक मिशनों के लिए इंजन और अन्य कलपुर्जां की आपूर्ति करके भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में योगदान दे रहा है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन