Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: भारतीय सेना के जवानों के लिए इंस्टाग्राम के इस्तेमाल को लेकर नया दिशा-निर्देश, कोई पोस्ट.. लाइक या कमेंट नहीं..

Vishva News / Thu, Dec 25, 2025 / Post views : 28

Share:
भारतीय सेना ने सोशल मीडिया को लेकर अपनी नीति में एक अहम बदलाव किया है. अब सेना के जवान और अधिकारी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल सिर्फ देखने और निगरानी के लिए कर सकेंगे. हालांकि, पोस्ट करना, लाइक करना या किसी भी तरह की टिप्पणी करना अब भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सेना की तरफ से यह फैसला फर्जी और भ्रामक कंटेंट पर नजर रखने और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है. सेना के सभी फॉर्मेशन और विभागों को नए निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इसका मकसद यह है कि अगर कोई जवान फर्जी, भड़काऊ या संदिग्ध पोस्ट देखता है, तो उसकी जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जा सके. भीषण सड़क हादसा: NH-48 पर लॉरी की प्राइवेट बस से टक्कर, 12 यात्री जिंदा जले, 20 यात्री घायल

सुरक्षा कारणों से पहले लगाए गए थे सख्त प्रतिबंध

भारतीय सेना समय-समय पर फेसबुक, एक्स (X), इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए दिशा-निर्देश जारी करती रही है. इन सख्त नियमों की वजह रही हैं फेक फ्रेंडशिप, हनी ट्रैप और फेक अकाउंट्स के मामले, जिनमें कुछ जवान विदेशी एजेंसियों के जाल में फंस गए और अनजाने में संवेदनशील जानकारी लीक हो गई. 2017 में तत्कालीन रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने संसद में बताया था कि ये गाइडलाइंस सूचना सुरक्षा और दुष्प्रचार रोकने के लिए बनाई गई हैं.

पूरी पाबंदी से नियंत्रित इस्तेमाल तक

  • 2019 तक सेना के जवान किसी भी सोशल मीडिया ग्रुप का हिस्सा नहीं बन सकते थे.
  • 2020 में सेना ने 89 मोबाइल ऐप्स हटाने के निर्देश दिए थे, जिनमें फेसबुक और इंस्टाग्राम भी शामिल थे.
हालांकि, बाद में सेना ने फेसबुक, यूट्यूब, एक्स, लिंक्डइन, टेलीग्राम और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स को सख्त निगरानी में सीमित इस्तेमाल की अनुमति दी. अब भारतीय सेना ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर अहम आदेश जारी किया है. सेना मुख्यालय के मिलिट्री इंटेलिजेंस विंग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब सेना के जवान Instagram का इस्तेमाल केवल देखने और मॉनिटरिंग के लिए कर सकेंगे. सेना ने साफ किया है कि Instagram पर कोई भी पोस्ट डालना, कमेंट करना या राय व्यक्त करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. यानी जवान सिर्फ जानकारी देखने तक ही सीमित रहेंगे, इसे पैसिव पार्टिसिपेशन कहा गया है. यह आदेश 23 दिसंबर 2025 से तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है. आदेश रक्षा मंत्रालय (सेना) के इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर की ओर से जारी किया गया है. Petrol Diesel Price Update: 25 दिसंबर को क्या फिर से बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या हैं स्थिर? जानें लेटेस्ट रेट

किन सोशल मीडिया ऐप्स की अनुमति, किन पर पाबंदी

  • सेना ने अपने आदेश में साफ किया है कि सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित और नियंत्रित रहेगा.
  • WhatsApp, Telegram, Signal केवल सामान्य और गैर-गोपनीय जानकारी साझा करने की अनुमति -Telegram पर केवल परिचित लोगों से ही बातचीत की अनुमति दी गई है.
  • YouTube, X (पूर्व में ट्विटर), Quora, Instagram सिर्फ देखने और जानकारी लेने की अनुमति है. कोई पोस्ट, वीडियो, मैसेज या यूज़र कंटेंट अपलोड करने की इजाजत नहीं है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts