Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: AIIMS में अब दवाओं के नाम हिंदी में लिखे जाएंगे, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए नए निर्देश

Vishva News / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 34

Share:

नई दिल्ली : अब एम्स (AIIMS) जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों में भी हिंदी में कामकाज किया जाएगा। छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में उपलब्ध कराई जाएगी। डॉक्टर भी मरीजों को दवाइयों के नाम और सलाह हिंदी में लिखकर देंगे, ताकि आम लोगों को पर्चे आसानी से समझ में आ सकें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी एम्स संस्थानों को इसके लिए निर्देश भेज दिए हैं। निर्देश मिलने के बाद एम्स के हिंदी विभाग ने सभी विभागों को हिंदी में काम शुरू करने की तैयारी करने को कहा है। इस बदलाव को लागू करने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।

CG के युवाओं को बड़ी सौगात: 4708 शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी, मुख्यमंत्री साय ने की थी घोषणा मंत्रालय के निर्देशों अनुसार, एम्स में मेडिकल शिक्षा के लिए हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की खरीद की जाएगी। साथ ही मेडिकल के क्षेत्र में शोध कार्य को भी हिंदी में करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। संस्थान के हिंदी अनुभाग ने सभी विभागों को चरणबद्ध तरीके से हिंदी में काम शुरू करने का निर्देश दिया है। डॉक्टरों और कर्मचारियों को कार्यालय और चिकित्सा कार्यों में हिंदी का अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस बदलाव को लागू करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। शराब घोटाला मामला: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की रिमांड बढ़ी, अब 12 नवंबर तक रहेंगे जेल में इसके अलावा, एम्स को मिलने वाले पत्रों का जवाब भी हिंदी में दिया जाएगा, भले ही पत्र अंग्रेजी में ही क्यों न प्राप्त हुआ हो। आवश्यकता होने पर पत्र के साथ उसका अंग्रेजी अनुवाद भी भेजा जा सकेगा। मंत्रालय ने सभी विभागों से इस प्रक्रिया की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से भेजने को कहा है। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता के लिए और अधिक सुलभ और समझने योग्य बनाना है। माना जा रहा है कि इससे मरीजों और उनके परिजनों को उपचार संबंधी जानकारी समझने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts