Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: PM मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं के लिए खास तोहफ़ा, बच्चों को भी होगा लाभ

Vishva News / Wed, Sep 17, 2025 / Post views : 29

Share:
नई दिल्ली: पीएम मोदी का आज (17 सितंबर) 75वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल देश में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है, जोकि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। देशभर में 1 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए ये शिविर लगाए जाएंगे। Bilaspur News : गोल बाजार में भीषण आग, चार दुकानें जलकर खाक

क्या है पूरी योजना?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने जन्मदिन के मौके पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं। पूरे देश में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मजबूती देने के लिए ये ऐतिहासिक स्कीम लॉन्च की जा रही है। यह अभियान महिला और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संयुक्त रूप से संचालित करेंगे। ये अभियान आज 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत पूरे देश में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सभी सरकारी हेल्थ संस्थानों में ये शिविर रोज लगेगा। इन शिविरों में महिलाओं के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ यानी गायनेकॉलोजिस्ट रहेंगी, बच्चों के लिए चाइल्ड स्पेशलिस्ट रहेंगे। इसके साथ साथ दांतों के डॉक्टर भी शिविर में रहेंगे। जिन बच्चों का टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया है उन्हें इन शिविरों के जरिए पूरा किया जाएगा। किशोरियों में एनीमिया की स्क्रीनिंग के साथ साथ उसका ट्रीटमेंट होगा। साथ ही मानसिक समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। कांग्रेस का आबकारी विभाग पर हमला, अवैध शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप

कब हुआ था पीएम मोदी का जन्म?

नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद तक की प्रेरणादायक जीवन यात्रा उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे से कस्बे वडनगर की गलियों से शुरू हुई। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। पीएम मोदी ने 26 मई 2014 की शाम को राष्ट्रपति भवन में ऐतिहासिक जनादेश के बाद भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से वह लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने हुए हैं। पीएम बनने से पहले वह गुजरात के लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts