Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Pahalgam Terror Attack: NIA चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में, पाकिस्तान के 3 आतंकी और एक संगठन का होगा खुलासा

Vishva News / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 35

Share:
Pahalgam Terror Attack: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में NIA जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि इसमें पाकिस्तान के तीन आतंकवादियों और एक आतंकी संगठन का नाम शामिल किया जा सकता है। 18 सितंबर को जम्मू की अदालत ने एजेंसी को जांच के लिए 45 दिनों का विस्तार दिया था, जो इस हफ्ते खत्म हो रहा है। 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
NIA ने यह साफ नहीं किया है कि वह जांच के लिए और समय और बाशिर अहमद जोथार, परवेज अहमद जोथार की रिमांड बढ़ाने की मांग करेंगे या नहीं। बाशिर और परवेज को तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इनमें सुलेमान शाह, हमजा अफगानी उर्फ अफगान और जिबरान शामिल हैं। जनपद उपाध्यक्ष कार्यालय के बाहर फायरिंग कांड: 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

मारे गए तीनों आतंकवादी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि दोनों से जम्मू की एक जेल में 18 अक्तूबर को पूछताछ की गई थी। अधिकारी ने कहा, 'चार्जशीट जल्द ही दाखिल की जाएगी। हम अभी और ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।' 26 लोगों की हत्या करने वाले तीन आतंकवादियों को 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने दाचीगम जंगल इलाके में मार गिराया था। 29 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुष्टि की थी कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। ‘Montha’ तूफान का प्रकोप: 8 जिलों में Yellow Alert जारी, खेतों में फसल को भारी नुकसान का खतरा… कई ट्रेनें रद्द

किसके नाम शामिल

बातचीत में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि लश्कर और उसकी प्रॉक्सी टीआरएफ का नाम भी चार्जशीट में शामिल किया जाएगा। अधिकारी का कहना है कि NIA को जांच के दौरान बाशिर और परवेज से पाकिस्तानी नंबर मिले हैं, जो पूरी साजिश को बेनकाब करने में अहम हैं। NIA की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान 1000 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts