Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: PM Modi AI Video: PM मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने के मामले में कांग्रेस, IT सेल नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Vishva News / Sun, Sep 14, 2025 / Post views : 30

Share:
PM Modi AI Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी की एआई वीडियो जनरेट करने और सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दिल्ली बीजेपी के चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकेत गुप्ता की शिकायत पर नॉर्थ एवेन्यू थाने में FIR दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर 2025 को शाम 6:12 बजे कांग्रेस की आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (INC बिहार) से X हैंडल पर एक एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो जारी किया गया। मामला कांग्रेस और बिहार कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े नेताओं के खिलाफ दर्ज किया गया है। Raipur Nude Party Case: पुलिस ने 6 विदेशी कपल्स को लिया हिरासत में, न्यूड पार्टी में शामिल होने आए थे

शिकायत में लगाया गया ये आरोप

इस वीडियो में पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया। बीजेपी का कहना है कि यह वीडियो न केवल प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए बनाया गया, बल्कि महिला गरिमा और मातृत्व का भी अपमान है। शिकायत में यह भी कहा गया कि 27-28 अगस्त को बिहार के दरभंगा में आयोजित कांग्रेस-आरजेडी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र व अशोभनीय टिप्पणियां की गईं। https://twitter.com/i/status/1965757886778511475

इन धाराओं में केस दर्ज

बीजेपी नेता संकेत गुप्ता की शिकायत को गंभीर मानते हुए दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। BNS की धाराओं 318(2), 336(3)(4), 340(2), 352, 356(2) और 61(2) सहित आईटी एक्ट और डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट की प्रासंगिक धाराओं में दर्ज किया गया है। Asia Cup India vs Pakistan: पहलगाम के घायलों का आक्रोश- व्यर्थ साबित हो रहा है ऑपरेशन सिंदूर

बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला

इससे पहले बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने शुक्रवार को कांग्रेस पर उसकी बिहार इकाई द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को चित्रित करने वाले एआई वीडियो पोस्ट करने पर निशाना साधा। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने इसे शर्मनाक करार देते हुए आश्चर्य जताया कि मोदी पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस किस हद तक गिर सकती है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के लिए बिहार कांग्रेस ने बुधवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें हिंदी में लिखा था, ‘‘साहब के सपनों में आई मां। इस वीडियो में मोदी की मां उनकी राजनीति की आलोचना करती दिखाई दे रही हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts