Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: PM मोदी नौसेना के साथ मनाएंगे दिवाली, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर होगा विशेष जश्न

Vishva News / Mon, Oct 20, 2025 / Post views : 32

Share:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी दिवाली जवानों के साथ ही मनाने वाले हैं। पीटीआई सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी आज दिवाली गोवा के तट पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ मनाएंगे। दरअसल, गोवा में नौसेना के साथ दिवाली मनाने की योजना पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से पाकिस्तान पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मनाने को लेकर है। CM विष्णु देव साय ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा – अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व मनाएं

हर साल बॉर्डर पर दिवाली मनाते हैं PM मोदी

2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से नरेंद्र मोदी हर साल दिवाली बॉर्डर पर जवानों के साथ ही मनाते आ रहे हैं। पीएम मोदी दिवाली के मौके पर जवानों को मिठाई खिलाकर और दीप जलाकर उनका हौसला बढ़ाते हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए X पर लिखा है, ''सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।''

देशवासियों से भारतीय उत्पाद खरीदने की अपील

इससे पहले पीएम मोदी ने स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि आइए, ''इस त्योहार को 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत, उनकी रचनात्मकता और इनोवेशन का जश्न मनाकर मनाएं। इस मौके पर भारतीय उत्पाद खरीदें और गर्व से कहो ये स्वदेशी है! आपने जो खरीदा है, उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी करें। इससे आप दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करे।'' CG News: जुआ अड्डे पर छापा मारने पहुंची पुलिस, भागते-भागते युवक की कुएं में गिरकर दर्दनाक मौत

LoC से जैसलमेर तक, जवानों की खास दिवाली

एक तरफ जहां पूरे देश में दिवाली की धूम है। लोग दीये जलाकर, आतिशबाजी कर रौशनी के इस पर्व को मना रहे हैं। खुद पीएम मोदी गोवा के समुद्र तट पर नौसेना के जवानों संग दिवाली मनाने जा रहे हैं तो देश के दूसरी सीमाओं पर हमारे जाबांज जवान भी दिवाली मना रहे हैं तो बॉर्डर पर हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सुरक्षाबलों के जवान भी अपने खास अंदाज में दिवाली मना रहे हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर' में जीत वाली दिवाली

जवानों के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद ये पहली दिवाली है और इस दिवाली को देश के जांबाज जवान यादगार तरीके से मनाना चाहते हैं। तभी तो बॉर्डर पर दिवाली के मौके पर भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts