Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Ramlila Artist Dies: रामलीला मंच पर दशरथ बने अभिनेता की मौत, अभिनय के दौरान आया हार्ट अटैक

Vishva News / Wed, Sep 24, 2025 / Post views : 21

Share:
Ramlila Artist Dies: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार शाम रामलीला मंचन के दौरान हैरान करने वाली घटना हुई. ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही श्रीरामलीला में दशरथ की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ कलाकार अमरेश महाजन की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई. करीब 70 वर्षीय अमरेश महाजन उर्फ शिबू मोहल्ला मुगला के रहने वाले थे और पिछले 23 वर्षों से लगातार इस रामलीला मंचन में दशरथ व रावण की अहम भूमिका निभा रहे थे. रामलीला मंचन के दौरान ही अचानक वो अपने सिंहासन पर गिर गए और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई. इसका वीडियो सामने आया है. CG News : स्कूल में महिला टीचर पर छह साल की बच्ची को जलती अगरबत्ती से दागने का आरोप, परिजन ने की कार्रवाई की मांग जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8.30 बजे रामलीला में दशरथ दरबार का दृश्य चल रहा था. मंच पर अमरेश महाजन पूरी ऊर्जा के साथ अपना अभिनय कर रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े. पहले तो दर्शकों और कलाकारों ने इसे अभिनय का हिस्सा समझा, लेकिन जब वह उठे नहीं तो मंच पर मौजूद अन्य कलाकार घबरा गए. साथी कलाकारों ने तुरंत उन्हें उठाकर नजदीकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चम्बा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. Latest and Breaking News on NDTV इस घटना से रामलीला मंचन में मौजूद दर्शकों और कलाकारों के बीच शोक की लहर दौड़ गई. मंच पर अचानक हुई इस त्रासदी को देखकर लोग स्तब्ध रह गए. आयोजन स्थल पर मातम छा गया और लोग अपने प्रिय कलाकार को याद करते हुए भावुक हो उठे. Shardiya Navratri 2025: भारत की 7 सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी सफलता बनी प्रेरणा की मिसाल श्रीरामलीला क्लब चम्बा के अध्यक्ष स्वपन महाजन ने बताया कि अमरेश महाजन लंबे समय से क्लब के अभिन्न सदस्य थे और रामलीला में उनकी भूमिका हमेशा दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहती थी. उनकी अचानक मौत से रामलीला मंचन और पूरे चम्बा नगर में शोक की स्थिति है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts