ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Fri, Oct 24, 2025 / Post views : 48
Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी भरे लहजे में साफ कहा है कि अगर यूक्रेन को रूस के भीतर तक हमला करने के लिए टॉमहॉक क्रूज मिसाइल जैसे लंबी दूरी के हथियार दिए जाते हैं, तो रूस की प्रतिक्रिया ‘जोरदार और चौंकाने वाली’ होगी। पुतिन ने रूसी भौगोलिक सोसायटी की 17वीं कांग्रेस के मौके पर टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में यह बात कही है।
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश, ब्लास्ट की योजना नाकामव्लादिमीर पुतिन ने कहा, ‘‘कोई भी स्वाभिमानी देश बाहरी दबाव के आगे नहीं झुक सकता, खासकर रूस जैसा देश कभी नहीं।’’ उन्होंने याद दिलाया कि रूस पर अधिकतर अमेरिकी प्रतिबंध (अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप के राष्ट्रपति के रूप में पहले कार्यकाल में लगाए गए थे। पुतिन ने कहा कि 16 अक्टूबर को फोन पर बातचीत के दौरान बुडापेस्ट में एक बैठक का प्रस्ताव ट्रंप ने ही रखा था, ‘‘हमारा मानना है कि इसे रद्द नहीं बल्कि स्थगित किया गया है।’’
Reba Pal Pattachitra Artist: 78 साल की रेबा पाल… बूढ़े हाथों से जीवित कर रही हैं पटचित्र कला की सजीव विरासतपुतिन ने बुडापेस्ट वार्ता के रद्द होने, रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए जाने समेत कई मुद्दों पर अपनी बात कही। इस दौरान पुतिन ने यह भी कहा कि रूसी क्षेत्र में अंदर तक हमला करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लंबी दूरी के हथियार प्राप्त करने की कोशिशों में जुटे हैं। उन्होंने रूसी तेल कंपनियों पर नए प्रतिबंधों को दबाव बनाने का एक और प्रयास बताया है।
IPS रतन लाल डांगी यौन उत्पीड़न मामले में चौकाने वाला खुलासा, महिला के पति को मिलती रही मनचाही पोस्टिंगरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों पक्षों के पर्दे के पीछे संपर्क बनाए रखने का संकेत देते हुए कहा, ‘‘हमारा मानना है कि बातचीत किसी विवाद या युद्ध से बेहतर है।’’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि रूसी कच्चे तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध अमेरिकी उपभोक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे जिन्हें वैश्विक तेल की आसमान छूती कीमतों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन