Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: SCO Summit: मुंह ताकते रह गए शहबाज शरीफ, जब सामने से निकल गए PM Modi और पुतिन– देखें वीडियो

Vishva News / Mon, Sep 1, 2025 / Post views : 28

Share:
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अरसे बाद चीन की यात्रा कर रहे हैं और वहां त्येनजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भाग ले रहे हैं। यहां पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन समेत विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात की है। हालांकि, पीएम मोदी ने चीन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, मतदान से पहले PM Modi ने NDA सांसदों को डिनर पर बुलाया

पीएम मोदी ने शहबाज को नजरअंदाज किया

चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के समिट के दौरान पीएम मोदी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को नजरअंदाज करते दिखे। जानकारी के मुताबिक, डिनर के दौरान मोदी और शहबाज शरीफ एक ही हॉल में मौजूद थे लेकिन पीएम मोदी ने शहबाज से दूरी बनाए रखी जिससे पाकिस्तान को साफ संदेश मिल गया कि भारत आतंकवाद को लेकर अपना कड़ा स्टैंड जारी रखेगा। पीएम मोदी के इस रुख ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि आतंकवाद और बातचीत साथ साथ नहीं चलेगी। https://twitter.com/i/status/1962351766688895286 SCO Summit 2025: शहबाज के सामने PM मोदी का सख्त संदेश– आतंकवाद पर चाहिए साफ नीति, नहीं चलेगा दोहरा रवैया

पुतिन ने भी शहबाज को नजरअंदाज किया

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में पीएम मोदी को हॉल में एंट्री करते हुए दिखाया गया है। फिर पीएम मोदी हॉल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से गर्मजोशी से मिलते हैं। इसके पीएम मोदी पुतिन के साथ आगे बढ़ते हैं और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलते हैं। यहां से पीएम मोदी और पुतिन बातचीत करते हुए आगे बढ़ते हैं। तभी वहां शहबाज शरीफ अकेले स्टेज पर खड़े नजर आते हैं। वह पीएम मोदी और पुतिन को देखते रह गए लेकिन उन्हें यहां भाव नहीं मिला और दोनों नेता आगे निकल गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO से पाकिस्तान को कड़ा मैसेज दिया है। पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को नजरअंदाज कर के ये साफ कर दिया है कि आतंक और बातचीत कभी भी एक साथ नहीं चलेंगे। पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन दोनों ने शहबाज शरीफ को नजरअंदाज कर दिया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts