Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे से रेल यातायात पर भारी असर, कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Vishva News / Sun, Dec 21, 2025 / Post views : 38

Share:
नई दिल्ली: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. घनी धुंध और लो विजिबिलिटी के कारण सड़क से लेकर रेल और हवाई सेवाओं तक पर इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है. खासकर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 3 दर्जन ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं. Gold Price Today: 21 दिसंबर को सोने का भाव बढ़ा या घटा? जानें ताजा कीमतें

कौन‑कौन सी ट्रेनें कितनी लेट?

कोहरे के कारण उत्तर भारत की प्रमुख रेलगाड़ियों का परिचालन बेहद प्रभावित हुआ है. कई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें लंबी देरी से चल रही हैं.
  • 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस - करीब 4 घंटे लेट
  • 12427 रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस - 7 घंटे 19 मिनट लेट
  • 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस - 1 घंटे 36 मिनट लेट
  • 12309 न्यू दिल्ली तेजस राजधानी - लगभग 3 घंटे लेट
  • 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस - 6 घंटे 27 मिनट लेट
  • 12293 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस - 3 घंटे 17 मिनट लेट
  • 14117 कालिंदी एक्सप्रेस - 9 घंटे 40 मिनट लेट
  • 12225 कैफियत एक्सप्रेस - 9 घंटे 2 मिनट लेट
  • 12414 पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस - करीब 5 घंटे 30 मिनट लेट
  • 22181 निजामुद्दीन-गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस - 3 घंटे 43 मिनट लेट
  • 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस - लगभग 9 घंटे 30 मिनट लेट
  • 12303 पूर्वा एक्सप्रेस - 3 घंटे 6 मिनट लेट
  • 12555 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस - करीब 1 घंटे 40 मिनट लेट

यात्रियों को हो रही दिक्कतें

देर से चल रही ट्रेनों के चलते स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है. कई ट्रेनें अनिश्चित देरी के कारण प्लेटफॉर्म बदल-बदलकर खड़ी हो रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि सफर से पहले रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ट्रेन की अपडेटेड टाइमिंग जरूर चेक करें. Petrol Diesel Price Today 21 Dec 2025: आज के पेट्रोल-डीजल रेट्स… अपने शहर में टंकी फुल कराने से पहले देख लें कीमतें

हवाई उड़ानों पर भी असर

उत्तरी भारत में घने कोहरे का असर अब हवाई संचालन पर भी देखने को मिल रहा है. इसी के मद्देनजर एयरलाइन कंपनी IndiGo ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को आगाह किया है कि रविवार तड़के दिल्ली और उत्तरी भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा उड़ानों को प्रभावित कर सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts