Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Shilpa Shetty Fraud Case: मुंबई पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से 4.30 घंटे तक की पूछताछ, 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में जांच तेज

Vishva News / Tue, Oct 7, 2025 / Post views : 20

Share:
Shilpa Shetty Fraud Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में मुंबई पुलिस की रडार पर हैं. मुंबई पुलिस की EOW सोमवार को शिल्पा के घर पहुंची और उनसे 4.30 घंटे लंबी पूछताछ की.ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.  पुलिस ने इस मामले में शिल्पा और राज के बयान दर्ज किए. पूछताछ के दौरान शिल्पा शेट्टी से उनकी एडवरटाइजिंग कंपनी के बैंक खाते में हुए कथित ट्रांजेक्शन की जानकारी पुलिस को दी. पूछताछ के दौरान शिल्पा ने पुलिस को कई दस्तावेज दिए हैं,जिसको वेरिफाई किया जा रहा है. CG CRIME: सेंट्रल जेल का कैदी अस्पताल से फरार, हत्या के आरोप में काट रहा था सजा

राज और शिल्पा ने बयान में क्या कहा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने पुलिस से अपने बयान में कहा कि धोखाधड़ी की शिकायत करने वाले दीपक कोठारी की NBFC से 60 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था. बाद में इसे कोठारी की कंपनी में इक्विटी के तौर पर एडजस्ट किया गया. इस रकम में से 20 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सेलेब्रिटी प्रमोशन, ब्रॉडकास्ट के खर्चे समेत अन्य चीजों पर हुआ. विपाशा बासु और नेहा धूपिया को इस काम के लिए पेमेंट की गई थे. राज ने प्रमोशन की तस्वीरें भी पुलिस को दीं.

धोखाधड़ी मामले में क्या है शिल्पा का रोल?

EOW अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दायरे में आने वाली कंपनी की शिल्पा बड़ी शेयर होल्डर हैं.इसीलिए उनसे भी मामले में पूछताछ की जा रही है. सबूतों से खुलासा हुआ है कि कंपनी की शेर होल्डर होने के बाद भी शिल्पा ने सेलिब्रिटी फीस ली, जिसे खर्च में दिखाया गया है, जो कि रकम की हेराफेरी को दिखाता है. Married Women Property Rights: शादी के बाद भी पिता की संपत्ति में बेटी का पूरा अधिकार, जानें कानून क्या कहता है

60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला है क्या?

मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा (EOW) ने इसी साल अगस्त में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था. उनके खिलाफ सितंबर में लुकआउट नोटिस जारी किया गया था.दोनों के खिलाफ यह लुकआउट नोटिस अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में जारी किया गया था.यूवाई इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दीपक कोठारी ने शिकायत की थी. आरोप है कि राज और शिल्पा ने साल 2015 से 2023 के बीच उनको इस बिजनेस में इनवेस्‍ट करने के लिए प्रेरित किया था.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts