Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत.. कई घायल

Vishva News / Sat, Nov 1, 2025 / Post views : 17

Share:
श्रीकाकुलम: इस वक्त की बड़ी खबर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से सामने आ रही है। यहां जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर भगदड़ मच गई। मंदिर परिसर में अचानक से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम 10 श्रद्धालुओं की मौत होने की सूचना मिल रही है। इसके अलावा अभी कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। PM Modi in Raipur: प्रधानमंत्री ने देश के पहले डिजिटल ट्राइबल संग्रहालय का किया उद्घाटन, आदिवासी वीरों की गाथा को दी नई पहचान

राहत और बचाव का काम जारी

घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिस वजह से मृतकों का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। फिलहाल मौके पर एम्बुलेंस भी पहुंच गई हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मंदिर को करीब चार साल पहले ही मुकुंद पांडा नाम के भक्त ने बनाया शुरू किया था, जिसे कुछ महीनों पहले ही खोला गया था। फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक मंदिर पहली मंजिल पर है और सीढ़ियों के आसपास एक व्यक्ति रेलिंग टूटने से गिर पड़ा और भगदड़ मच गई। छत्तीसगढ़ नई विधानसभा का शुभारंभ: पीएम मोदी ने की डॉ. रमन सिंह की प्रशंसा, बताया लोकतंत्र का सच्चा कर्मयोगी

PMO ने मुआवजे का किया ऐलान

वहीं इस घटना पर पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। पीएमओ की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, "आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी"  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts