Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: चलती ट्रेन या पटरियों पर सेल्फी लेना अब पड़ेगा महंगा, रेलवे ने शुरू किया सख्त कार्रवाई अभियान

Vishva News / Fri, Oct 24, 2025 / Post views : 15

Share:
रेलवे की पटरियों पर सेल्फी लेना और रील बनाने का चलन जोरों पर है। इससे कई लोगों की जान भी जा रही है। रेलवे अब ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई भी करेगा। इसमें कैद की सजा और भारी जुर्माना शामिल है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECOR) ने रेलवे पटरियों या उसके आस पास, चलती ट्रेनों के पायदानों या ट्रेन के छतों पर सेल्फी लेने, वीडियो शूट करने या रील बनाने जैसी खतरनाक एवं अवैध प्रवृति के खिलाफ चेतावनी देने के लिये एक अभियान शुरू किया है। IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2025 में नहीं दिखेगी पाकिस्तान की टीम, टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का ऐलान

15 वर्षीय शख्स की गई जान

आधिकारिक बयान में रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे कृत्य जानलेवा होने के साथ रेलवे अधिनियम 1989 के तहत दण्डनीय अपराध भी हैं। ईसीओआर ने यह चेतावनी 15 वर्षीय बिश्वजीत साहू की मौत के दो दिन बाद फिर से जारी की है जिसकी पुरी में पटरी के पास वीडियो रिकॉर्ड करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

ये मनोरंजन के लिए नहीं है क्षेत्र- रेलवे

ईसीओआर ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि ट्रेन की पटरी, स्टेशन परिसर और चलती ट्रेनें उच्च जोखिम वाले परिचालन क्षेत्र हैं न की मनोरंजन वीडियो के लिए। बयान के अनुसार इन स्थानों पर अवैध रूप से प्रवेश करना या स्टंट करना जान के लिए एक बड़ा खतरा और घोर आपराधिक लापरवाही का कार्य है।

कैद की सजा और जुर्माना भी लगाया जाएगा

ईसीओआर ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को उल्लंघनकर्ताओं के प्रति 'शून्य सहिष्णुता' की नीति अपनाने का निर्देश दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 147 और 153 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा साथ ही कैद की सजा दी जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। Yuzvendra की वायरल पोस्ट ‘मां कसम खाओ नहीं पलटोगे’, Dhanashree पर था निशाना… फिर तुरंत डिलीट कर दिया पोस्ट, तेज हो गईं अटकलें

रेलवे ने शुरू किया जागरुकता अभियान

बयान में कहा गया है कि लोगों को उक्त कृत्य करने से बचाना चाहिए क्योंकि इससे उपर लगे हुए हाई-वोल्टेज विद्युत तारों (OHE) के साथ संपर्क घातक हो सकता है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ईसीओआर आगे की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए सार्वजनिक घोषणाओं, डिजिटल मीडिया संदेशों और गश्त के माध्यम से अपने जागरूकता अभियान को तेज कर रहा है। इस साल जुलाई में, रेलवे सुरक्षा बल ने ओडिशा के बौद्ध जिले में रेलवे की पटरी पर एक खतरनाक स्टंट करने और फिल्माने के लिए दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts