Mon, 02 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Team India की बड़ी कामयाबी! Rohit Sharma ने ODI रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, बने विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Share:
ICC ODI Rankings: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद आईसीसी ने अपनी रैंकिंग भी जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में धमाकेदार शतक लगाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इस बार रैंकिंग में लंबी छलांग मारी है। वे सभी बल्लेबाजों को पीछे कर पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं। इस बीच भारतीय टीम के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल को नुकसान हुआ है। वे अब दो स्थान नीचे आ गए हैं। ट्रंप की साउथ कोरिया यात्रा के बीच नॉर्थ कोरिया की ताकत का प्रदर्शन, क्रूज मिसाइल टेस्ट में हासिल की बड़ी सफलता

रोहित शर्मा आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज

आईसीसी की ओर से जारी की गई नई वनडे रैंकिंग में बड़ा धमाका हुआ है। रोहित शर्मा ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। रोहित शर्मा ने इस बार दो स्थानों की छलांग मारी है और उनकी रेटिंग बढ़कर 781 की हो गई है। रोहित शर्मा ने पहली बार आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा किया है। जैसे ही वे कप्तानी से हटाए गए और बतौर बल्लेबाज मैदान में उतरे पहले अर्धशतक और फिर शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। इसी का ​नतीजा है कि रोहित शर्मा ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। SIR 2.0 अभियान: वोटर लिस्ट से कहीं न कट जाए आपका नाम, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने खेली थी धमाकेदार पारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज रोहित शर्मा के लिए काफी अहम थी। सीरीज के पहले मेच में तो वे केवल आठ ही रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 73 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इसके बाद तीसरे और आखिरी मैच में रोहित शर्मा ने 121 रनों की नाबाद पारी खेली, जो धमाकेदार रही। रोहित के साथ ही विराट कोहली के लिए भी ये सीरीज अहम थी। कोहली ने भी आखिरी मैच में अर्धशतक लगाया था, हालांकि उनकी रैंकिंग में ज्यादा असर देखने को नहीं मिला।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts