Sun, 03 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वन्यजीव, पहाड़ और झरनों के बीच पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव

दो और आरोपी गिरफ्तार, 29 तक पहुंची संख्या

शादी से पहले ही देश पर कुर्बान हुए जवान संजय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत 10 और 13 मई को

अब पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट अनिवार्य

धमाका: आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आई डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली टीम

की अपने ही दादी की हत्या

तंत्र सिद्धि के नाम पर 2 तेंदुआ की बलि! 5 आरोपी गिरफ्तार

अबूझमाड़ में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद, डीआरजी-ITBP ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

सूचना

hello php

: थर्मल प्लांट हादसा: 30 फीट ऊँचाई से गिरा आर्च, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Vishva News / Wed, Oct 1, 2025 / Post views : 3

Share:
चेन्नई: तमिलनाडु के नॉर्थ चेन्नई में मंगलवार को एक थर्मल पावर प्लांट में निर्माणाधीन आर्च गिर गया, जिसमें दबकर 9 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं एक अन्य शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है. यह दर्दनाक हादसा थिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी के पास वायल्लूर में बन रहे पावर प्लांट में हुआ. 1 अक्टूबर से लागू: डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट दरों में किया बदलाव, 50 ग्राम तक का पत्र अब मात्र 47 रुपए में भेजें

असम के रहने वाले थे मृतक मजदूर

बताया जा रहा है कि इमारत की चौथी मंजिल पर जब 30 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. मृतकों में ज्यादातर मजदूर असम के बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर बचाव और राहत का काम जारी है. हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. उनके शवों को स्टेनली अस्पताल ले जाया गया है. एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है.

तमिलनाडु सरकार का 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान

इस घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ''मुझे यह समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ कि एन्नोर में भेल कंपनी द्वारा बनाए जा रहे बिजली संयंत्र के निर्माण कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में असम राज्य के नौ श्रमिकों की मृत्यु हो गई. मैं उन सभी के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई. मैंने मंत्री और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाकर राहत कार्य करने का निर्देश दिया है.'' उन्होंने आगे लिखा, ''मैंने यह भी आदेश दिया है कि मृतक श्रमिकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए और उनके शवों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के उपाय किए जाएं.'' LPG Price Hike : गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 1 अक्टूबर से उपभोक्ताओं को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

केंद्र सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख का मुआवजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे में हुई मौत पर दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें