Fri, 07 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Train Accident: जमुई में बड़ा हादसा... सीमेंट से लदी मालगाड़ी के 10 डिब्‍बे पटरी से उतरे, 5 नदी में गिरे

Vishva News / Sun, Dec 28, 2025 / Post views : 16

Share:
Train Accident: बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ. आसनसोल मंडल के लाहाबोन और सिमुलतला स्टेशनों के बीच सीमेंट लदी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इस दुर्घटना के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया. हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और बहाली का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है. Gold Prices Today: रविवार को सोने के दाम में उतार-चढ़ाव, जानें आज का रेट

रात 11:25 बजे हुआ हादसा

यह घटना 27 दिसंबर की रात करीब 11:25 बजे हुई. जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी, तभी अचानक तेज आवाज के साथ उसके 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसा बरुआ नदी पुल के पास हुआ.

डिब्बे पुल से नीचे गिरे

दुर्घटना में मालगाड़ी के आठ से दस डिब्बे पटरी से उतर गए. इनमें से 5डिब्बे सीधे पुल से नीचे नदी में गिर गए. डिब्बों में बड़ी मात्रा में सीमेंट लदा हुआ था, जो गिरते ही पुल और उसके आसपास बिखर गया. इससे रेल पटरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

रेल यातायात पूरी तरह बाधित

हादसे के बाद किउल–जसीडीह रेलखंड पर अप और डाउन दोनों लाइनें बंद हो गईं. कई यात्री और मालगाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दी गई हैं. इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी, अगले तीन दिनों तक ठंड का कहर जारी

रेलवे की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही आसनसोल, मधुपुर और झाझा से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) टीमों को मौके पर भेजा गया. रेलवे अधिकारी, रेल पुलिस और आरपीएफ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पटरी को ठीक करने और परिचालन बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts