Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Vigilance Raid: नोटों की गड्डियां और 1 करोड़ के गहने... लेडी अफसर के घर विजिलेंस रेड में मिला खजाना

Vishva News / Tue, Sep 16, 2025 / Post views : 31

Share:
Vigilance Raid: असम में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मुख्यमंत्री विशेष सतर्कता सेल ने असम सिविल सेवा (ACS) की अधिकारी नूपुर बोरा के घर छापा मारा.  इस दौरान टीम ने करीब 90 लाख रुपये नकद और 1 करोड़ रुपये से अधिक के सोने के गहने जब्त किए.  कुल बरामदगी की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है. इडली अम्मा कमलाथल: स्वाद के साथ समाज को अपनापन और आत्मीयता देने वाली प्रेरक कहानी

छह महीने से निगरानी में थीं बोरा

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि नूपुर बोरा पर पिछले छह महीनों से नजर रखी जा रही थी. आरोप है कि बोरा ने अपने कार्यकाल में गैर-कानूनी तरीके से भारी संपत्ति अर्जित की. जांच एजेंसियों के मुताबिक, बोरा जब बारपेटा जिले में सर्कल ऑफिसर थीं, तब उन्होंने कथित तौर पर सरकारी जमीनें अवैध रूप से संदिग्ध घुसपैठियों के नाम पर दर्ज करवाईं थी. Chhattisgarh : शराब पीकर बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान 2 युवकों की मौत; गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

सहयोगियों पर भी शिकंजा

विजिलेंस टीम ने बोरा से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में बाघबर राजस्व सर्कल से जुड़े लाट मंडल सूरजित डेका के बहुमंजिला मकान पर भी छापा मारा गया डेका पर भी disproportionate assets (आय से अधिक संपत्ति) जुटाने और बारपेटा में कई जमीनें खरीदने का आरोप है. सूत्रों के मुताबिक, डेका ने यह संपत्ति नूपुर बोरा की मिलीभगत से हासिल की थी. Sachin Pilot On Vote Theft :  सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा, 8 जिलों में चलाएंगे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान

2019 में असम सिविल सेवा के लिए चयनित हुईं थी नूपुर बोरा

2019 में असम सिविल सेवा में चयनित नूपुर बोरा ने बारपेटा और कार्बी आंगलोंग ज़िलों में जिम्मेदार पदों पर काम किया था.  बारपेटा में तैनाती के दौरान उन पर करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले में शामिल होने के आरोप लगे थे. बाद में जब उनका तबादला कामरूप ज़िले के गोरोइमारी में हुआ, तो वहां भी भ्रष्टाचार से जुड़ी नई शिकायतें सामने आईं. इनमें ज़मीन के मामलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी का जिक्र किया गया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts