Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: तिलक, गोमूत्र और...; गरबा में जाने के लिए VHP ने क्या-क्या नियम बना दिए

Vishva News / Wed, Sep 24, 2025 / Post views : 59

Share:
नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कहा है कि नवरात्रि के दौरान गरबा कार्यक्रमों में सिर्फ हिंदुओं को प्रवेश मिलेगा। इसमें शामिल होने वाले लोगों को आधार कार्ड दिखाना होगा और माथे पर तिलक लगाना होगा। इसके अलावा और कई धार्मिक प्रथाओं का पालन करना होगा। हिंदूवादी संगठन का कहना है कि ये कदम 'लव जिहाद' को रोकने के लिए उठाए गए हैं। दक्षिणपंथी संगठन 'लव जिहाद' शब्द का इस्तेमाल यह आरोप लगाने के लिए करते हैं कि हिंदू महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण की ओर धकेला जा रहा है। त्योहारों से पहले हर साल वीएचपी की ओर से इस तरह की चिंता जाहिर की जाती है। Special Trains: छत्तीसगढ़ में रेलवे ने त्योहारी यात्रा को बनाया आसान, चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें लगाएंगी 54 फेरे वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा, 'गरबा सिर्फ एक नृत्य नहीं बल्कि भगवती को खुश करने के लिए पूजा का एक तरीका है। वे (मुस्लिमों की ओर इशारा) मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करते हैं। जिनकी इन प्रथाओं में मान्यता है केवल उन्हें शामिल होने देना चाहिए।' वीएचपी ने गरबा आयोजकों के लिए अडवाइजरी जारी की है। इसके तहत प्रवेश के समय आधार कार्ड जांचने, तिलक लगाने और प्रवेश से पहले पूजा सुनिश्चित करने को कहा है।
नायर ने कहा, 'वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे। गरबा एक तरह की पूजा है, मनोरंजन नहीं। जिन्हें भगवती में विश्वास नहीं है उन्हें इसमें शामिल नहीं होना चाहिए।' वीएचपी के विदर्भ जनरल सेक्रेट्री प्रशांत तितरे ने शनिवार को नागपुर में कहा कि गरबा में आने वालों पर गोमूत्र का छिड़काव किया जाएगा। वीएचपी और बजरंग दल के वॉलेंटियर्स गरबा पंडाल की निगरानी करेंगे और गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करेंगे। Ramlila Artist Dies: रामलीला मंच पर दशरथ बने अभिनेता की मौत, अभिनय के दौरान आया हार्ट अटैक
वीएचपी के विदर्भ प्रांत संयोजक नवीन जैन ने कहा कि गैर हिंदुओं को गरबा कार्यक्रमों में जाने से रोकना चाहिए, जिसे उन्होंने पवित्र पूजा बताया। उन्होंने कहा कि यह डांस या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है।' उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'आयोजकों को आधार कार्ड चेक करना चाहिए। केवल हिंदुओं को प्रवेश मिले। पुरुषों के माथे पर तिलक लगाना चाहिए। आने वाले सभी लोग पहले देवी के सामने सिर झुकाएं। प्रवेश पर ही देवी की तस्वीर होनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि गरबा आयोजन में किसी तरह के नशे और स्मोकिंग पर रोक होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘जिन्हें देवी दुर्गा में विश्वास नहीं उन्हें ऐसे आयोजन में नहीं जाना चाहिए। वे एक खास मानसिकता के साथ जानते हैं। इससे हमारी बहनों के लिए मुश्किलें बढ़ती हैं और हमारी आस्था को ठेस पहुंचती है। पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि हिंदू लड़कियों को लव जिहाद का निशाना बनाया जा रहा है। इसकी वजह से हमें गरबा आयोजकों से अपील करनी पड़ रही है कि ऐसे लोगों को ना आने दें।’

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts