Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: कार्यक्रम में नेताओं की लेटलतीफी, नाराज़ महिलाओं ने उठाई कुर्सियां और चल दीं

Vishva News / Sun, Oct 26, 2025 / Post views : 35

Share:

बिहार के फारबिसगंज स्थित दीनदयाल चौक पर रविवार को एनडीए के प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। कार्यालय का उद्घाटन समारोह शुरू होने से पहले ही महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सब्र टूट गया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और कुछ महिलाएं कुर्सियां उठाकर ले गईं।

Ellyse Perry का बड़ा कारनामा! महिला वनडे में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली प्लेयर बनीं, Mithali Raj का रिकॉर्ड टूटा

छठ पूजा सामग्री की थी उम्मीद

जानकारी के अनुसार, एनडीए के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन का समय शाम 4:00 बजे तय था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं पहुंची हुई थीं। महिलाओं की बड़ी संख्या में जुटने का मुख्य कारण यह था कि उन्हें उम्मीद थी कि चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर उन्हें छठ पर्व के लिए साड़ी और अन्य पूजन सामग्री मिलेगी।

कुर्सियां लेकर निकलीं महिलाएं

महिलाएं सुबह से ही छठ सामग्री की उम्मीद में नेताओं का इंतजार कर रही थीं। जब शाम 4:00 बजे का निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी नेतागण उद्घाटन के लिए नहीं पहुंचे, तो इंतजार कर रही महिलाओं का सब्र का बांध टूट गया। नाराज महिलाओं ने इसके बाद कुर्सियों पर हाथ फेरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कई महिलाएं गाली-गलौज करते हुए कुर्सियों को अपने माथे पर उठाकर चुनावी कार्यालय से बाहर निकलने लगीं।

डायरेक्टर का खुलासा: Aishwarya Rai के लिए आए 5 हजार कॉल, एक ऐड ने बना दी Star

कार्यकर्ताओं ने रोका, लेकिन...

हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय कार्यकर्ताओं और टेंट हाउस के लोगों ने हस्तक्षेप कर महिलाओं को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक कई महिलाएं कुर्सियां लेकर चलते बनी थीं। इस घटना के कारण चुनावी कार्यालय के उद्घाटन समारोह से पहले ही वहां अव्यवस्था और तनाव की स्थिति बन गई।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts