Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: तेरा भी बुरा हाल होगा - गोल्‍डी बराड़ का लॉरेंस बिश्‍नोई को अल्‍टीमेटम, गैंगवार की नौबत

Vishva News / Sat, Dec 6, 2025 / Post views : 42

Share:
नई दिल्‍ली: गैंगस्‍टर गोल्‍डी बराड़ का एक नया ऑडियो मैसेज सामने आया है. इस ऑडियो मैसेज में गोल्‍डी बराड़ में बड़ा खुलासा किया है. गोल्‍डी बराड़ बता रहा है कि चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत पैरी को कैसे लॉरेंस बिश्‍नोई ने मरवाया. गोल्‍डी बराड़ ने बताया कि इंद्रप्रीत पैरी को लॉरेंस बिश्‍नोई ने खुद फोन करके चंडीगढ़ में एक जगह बुलावाया था. बता दें कि इंदरप्रीत पेरी हत्याकांड की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ने ली थी. ऑडियो मैसेज में गोल्‍डी बराड़ कह रहे हैं, 'मैं इंद्रप्रीत पैरी के मर्डर को लेकर कुछ बातें स्‍पष्‍ट करना चाहता हूं. इंद्रप्रीत पैरी ने लॉरेंस बिश्‍नाई के साथ हुई बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग की थी. लॉरेंस ने गोल्‍डी से कॉन्‍टेक्‍ट विक्‍की टेले के जरिए की थी. विक्‍की टेले ने इंद्रप्रीत पैरी को कहा था कि लॉरेंस भाई तुमसे बात करना चाहते हैं. इसके बाद जब लॉरेंस ने इंद्रप्रीत पैरी को फोन किया, तो उसे तुरंत रिकॉर्डिंग पर लगा दिया था. इस रिकॉर्डिंग में पता चल रहा है कि लॉरेंस ने इंद्रप्रीत पैरी को चंडीगढ़ बुलाया था, और उसे मरवा दिया.' Petrol Diesel Price 06 Dec: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें, शनिवार को टंकी फुल करवाने से पहले देखें सबसे सस्ता कहां?

लॉरेंस बिश्‍नोई ने झांसा देकर इंद्रप्रीत पैरी को बुलाया

चंडीगढ़ में हुए इंद्रप्रीत पेरी हत्याकांड को लेकर गोल्‍डी बराड़ ने बताया, 'जिस दिन इंद्रप्रीत पैरी की हत्‍या हुई, उस दिन भी पुलिस ने ट्रैप लगाया हुआ था. लेकिन इंद्रप्रीत पैरी उनके हाथ नहीं आ रहा था. एक तीन मिनट का फोन रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है. इस रिकॉर्डिंग में लॉरेंस और इंद्रप्रीत पैरी की बातचीत सुनी जा सकती है. इंद्रप्रीत पैरी जब पुलिस के हाथ नहीं लगा, तो लॉरेंस बिश्‍नोई ने उसको फोन किया और कहा कि तुम्‍हारे साथ सीधी बात करनी है. तुम 10 सेक्‍टर या 26 सेक्‍टर जाओ, वहां तुम्‍हे एक लड़का मिलेगा. वह लड़का तुम्‍हे एक फोन देगा, उससे मुझसे सीधी बात करना. इस फोन कॉल के दौरान लॉरेंस ने उसे काफी देर तक हंस-हंसकर बातें की. इंद्रप्रीत पैरी को इस तरह लॉरेंस ने झांसे में ले लिया और वह निहत्‍था लॉरेंस की बताई जगह पर पहुंच गया.

लॉरेंस तुम्‍हे अंजाम भुगतना पड़ेगा

गोल्‍डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्‍नोई को ऑडियो क्लिप में अंजाम भुगतने की धमकी दी. उन्‍होंने कहा, 'लॉरेंस बिश्‍नोई ने एक दोस्‍त को बुलाकर मरवाया है. ये दोस्‍त की पीठ में छुरा घोपने जैसा है. हम सब एक समय भाइयों की तरह थे. 18 सालों तक हमने साथ काम किया. लेकिन अब जो तुम कर रहे हो, वो गद्दारी है. ऊपरवाला जानता है कि हमने कभी किसी निर्दोष को नहीं मारा है. लेकिन लॉरेंस सिर्फ अपना दबदबा बनाए रखने के लिए दोस्‍तों को भी मरवा रहा है. लेकिन लॉरेंस को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा. तेरा भी बुरा हाल होगा.' Gold Rate Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल, 6 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई तक 22 कैरेट गोल्ड के दाम में बढ़ोतरी

5 गोली गाड़ी में 2 गोली गाड़ी से निकलकर मारी

इंद्रप्रीत पैरी चंडीगढ़ पहुंचा, तो उसे एक लड़का मिला. इसके बाद पता नहीं, लॉरेंस बिश्‍नोई की बात हुई या नहीं. लेकिन इसके बाद इंद्रप्रीत पैरी इस लड़के के साथ गाड़ी में बैठकर चला गया. गाड़ी में बैठते ही इंद्रप्रीत पैरी को इस लड़के ने 5 गोलियां मारी. इसके बाद गाड़ी से निकलकर भी इंद्रप्रीत पैरी पर 2 गोलियां मारी गई. इतने बड़े बदमाश बनते हैं और ऐसे इंद्रप्रीत पैरी को मरवाया है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts