Sun, 03 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

दो और आरोपी गिरफ्तार, 29 तक पहुंची संख्या

शादी से पहले ही देश पर कुर्बान हुए जवान संजय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत 10 और 13 मई को

अब पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट अनिवार्य

धमाका: आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आई डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली टीम

की अपने ही दादी की हत्या

तंत्र सिद्धि के नाम पर 2 तेंदुआ की बलि! 5 आरोपी गिरफ्तार

अबूझमाड़ में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद, डीआरजी-ITBP ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

Gaza Underground Tunnels: खान यूनुस में अंडरग्राउंड सुरंग से भारी हथियारों का जखीरा बरामद, वायरल हुआ VIDEO

सूचना

hello php

: CG CRIME: उधारी से बचने कारोबारी का ड्रामा बेनकाब, दोस्त संग मिलकर रची झूठी उठाईगिरी की साजिश

Vishva News / Thu, Oct 9, 2025 / Post views : 1

Share:
रायपुर : राजधानी रायपुर में हुई उठाईगिरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि जिस उठाईगिरी की शिकायत की गई थी, वह पूरी तरह से फर्जी निकली और मामले में शामिल कारोबारी ने खुद ही साजिश रचकर ऐसा नाटक किया था ताकि वह उधारी की रकम चुकाने से बच सके। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, CM साय ने किया ऐलान जानकारी के अनुसार, महासमुंद निवासी भावेश चंद चांडक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि सोमवार शाम वह अपने दोस्त पंकज राठी के साथ डुमरतराई थोक बाजार में पेमेंट करने जा रहा था। रास्ते में दोनों रिंग रोड-1 स्थित सीजी 04 ढाबा में खाना खाने के लिए रुके। इसी दौरान कारोबारी के मोबाइल में कार अनलॉक होने का नोटिफिकेशन आया। जब वह दौड़कर कार के पास पहुंचा, तो पीछे की सीट पर रखा नगदी से भरा बैग गायब था। CG NEWS: मानकेश्वरी मंदिर मेले में धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन किसी भी संदिग्ध को नजर नहीं आने से पुलिस को घटना पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने भावेश से सख्त पूछताछ की, जिसमें उसने कबूल किया कि वह अपने दोस्त पंकज राठी के साथ मिलकर उठाईगिरी का फर्जी नाटक रचा था ताकि वह उधारी की रकम लौटाने से बच सके। फिलहाल, मामले में पुलिस ने पंकज राठी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts