Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: दो बार T20 World Cup खेलने वाले इस बड़े Cricketer पर लगा डकैती का गंभीर आरोप

Vishva News / Fri, Aug 29, 2025 / Post views : 49

Share:
क्रिकेट की दुनिया में कभी कभी ऐसा कुछ देखने और सुनने को मिल जाता है, जिसके बारे में भरोसा करना काफी मुश्किल हो जाता है। अब ताजा घटनाक्रम के तहत एक क्रिकेट खिलाड़ी पर डकैती का आरोप लगा है। खास बात ये है कि वो खिलाड़ी इंटरनेशनल मुकाबले खेलने के साथ ही दो बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भी खेल चुका है। हम बात कर रहे हैं पापुआ न्यूज गिनी यानी पीएनजी के खिलाड़ी किपलिंग डोरिगा की, जिन्हें आप शायद ज्यादा नहीं जानते होंगे। हालांकि उन्होंने 2017 में ही इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। चपरासी ने खुद को अधिकारी बताकर Cabinet Minister को घुमाया पूरा अस्पताल, फोन से करता रहा डीलिंग, मामला खुलने पर CMO ने शुरू की जांच

जर्सी की राजधानी सेंट हेलियर्स में हुई एक घटना

किपलिंग डोरिगा पर जर्सी की कैपिटल सेंट हेलियर्स में हुई एक घटना में डकैती का आरोप लगा है। पापुआ न्यू गिनी की टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप ​क्रिकेट चैलेंस लीग के लिए गई थी। इस टीम के साथ किपलिंग डोरिगा भी गए हुए थे। इस बीच क्रिकबज की एक खबर के अनुसार किपलिंग डोरिगा ने अदालत में पेश होकर अपने आरोपों को स्वीकार भी कर लिया है। किपलिंग डोरिगा एक विकेट कीपर बल्लेबाज हैं और कई मुकाबले खेल चुके हैं। बताया जाता है सेंट हेलियर्स में डकैती की घटना 25 अगस्त की सुबह हुई थी। किपलिंग डोरिगा पर लगे आरोप काफी गंभीर हैं, इसलिए अदालत ने इस मामले को रॉयल कोर्ट भेजने का फैसला ​किया है। अब किपलिंग डोरिगा को 28 नवंबर को पेश होना होगा।

ऐसा रहा है अब तक किपलिंग डोरिगा का रिकॉर्ड

किपलिंग डोरिगा अब तक वनडे और टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। डोगिरा ने 39 वनडे मैच खेलकर 730 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 20.27 का रहा है और वे 60.98 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने चार अर्धशतक अब तक इस फॉर्मेट में लगाए हैं। वहीं बात अगर टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो उन्होंने इसमें 43 मैच खेलकर 359 रन बनाए हैं। यहां उनका औसत 12.37 का रहा है और वे 96.76 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। Rahul Gandhi’s Big Statement: मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे, जानिए क्या है वजह?

साल 2021 और 2024 में खेला टी20 वर्ल्ड कप

किपलिंग डोरिगा ने साल 2017 में स्कॉटलैंड में खेलकर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अप्रेल 2025 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला। बात अगर टी20 इंटरनेशनल की करें तो साल 2019 में उनका डेब्यू हुआ और 14 अगस्त 2025 में आखिरी मुकाबला खेला था। अब किपलिंग डोरिगा के आगे के क्रिकेट भविष्य का क्या होगा, ये देखना पड़ेगा। कुल मिलाकर किपलिंग डोरिगा फंस तो गए हैं और इससे निकलना उनके लिए आसान नहीं होगा। किपलिंग डोरिगा अभी करीब 29 साल के हैं। उन्होंने साल 2021 और 2024 में दो बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भी खेला है। पीएनजी और किपलिंग डोरिगा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, इसलिए वे चर्चा में नहीं आ पाए।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts