Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Blast From Past: जन्माष्टमी पर 28 साल पुराने गाने पर नाचे गोविंदा, डांस वीडियो देख फैंस कहेंगे- यूं ही नहीं कहते उन्हें हीरो नंबर वन

P

PRAVEEN GUPTA / Sun, Aug 17, 2025 / Post views : 35

Share:

लाइमलाइट से दूर रहने वाले सुपरस्टार गोविंदा जब भी किसी इवेंट में पहुंचते हैं तो दर्शकों का ध्यान खींच लेते हैं. ऐसा ही कुछ जन्माष्टमी के सेलिब्रेशन में पहुंचने के बाद हुआ. दरअसल, जन्माष्टमी का उत्सव मनाने पहुंचे दही हांडी उत्सव में गोविंदा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अभिनेता शरद केलकर के साथ स्टेज पर अपने चार्म से फैंस का दिल जीत लिया. इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह 28 साल पुराने गाने पर अपनी वही पुरानी एनर्जी दिखाते हुए डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जरुर कहेंगे कि यूं ही नहीं उन्हें हीरो नंबर वन कहते हैं.

उत्सव के दौरान भारी बारिश के बावजूद हो रही थी. लेकिन गोविंदा को शिंदे और केलकर के साथ मस्ती करते हुए कोई नहीं रोक पाया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, 'हीरो नंबर 1' एक्टर अपने कुछ लोकप्रिय गानों की धुनों पर अपने शानदार डांस मूव्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वहां मौजूद भीड़ पूरे उत्साह के साथ उन्हें चीयर करती हुई दिख रही है. लुक की बात करें तो गोविंदा कार्यक्रम में काली टी-शर्ट, मैचिंग जींस और शॉल पहनकर शामिल हुए.

गौरतलब है कि गोविंदा ने हाल ही में यह दावा करके सुर्खियां बटोरीं कि पॉपुलर हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरून ने उन्हें अपनी सुपरहिट ड्रामा "अवतार" में मुख्य भूमिका के लिए संपर्क किया था. उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता ने उन्हें इस भूमिका के लिए भारी भरकम फीस की पेशकश की थी. हालांकि, उन्होंने इस भूमिका को अस्वीकार कर दिया. जबकि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने ऊर्फी जावेद के यूट्यूब चैनल पर अपनी उपस्थिति के दौरान इन दावों पर अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा, "अरे यार, मुझे तो पता नहीं यह कब ऑफर हुआ. 40 साल तो मैं हो गए हैं गोविंदा के साथ. वो अवतार का निर्देशक-निर्माता कब आया, मुझे मालूम नहीं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts