Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG NEWS: बेटे ने चुराया था 2 लाख के जेवरात, खुलासे से पिता और परिजन हैरत में पड़े

P

PRAVEEN GUPTA / Sun, Aug 17, 2025 / Post views : 43

Share:

गरियाबंद- जिले के बोरसी गांव में घर में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. फिंगेश्वर थाना में दर्ज शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने पाया कि चोरी किसी बाहरी ने नहीं बल्कि पीड़ित के बेटा ने ही की है. आरोपी हुलस साहू को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी का सामान भी जब्त किया है.जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त 2025 को ग्राम बोरसी निवासी टीकूराम साहू ने फिंगेश्वर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह, उसकी पत्नी, पुत्र और बहू सुबह 9:30 बजे खेत काम करने गए थे. करीब 11:00 बजे एक पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है.

टीकूराम साहू जब घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा है और दीवान में रखे पेटी व आलमारी से सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नगदी रकम गायब है. चोरी किए गए सामान में चांदी का करधन, सांटी, पैरपट्टी, ऐंठी सहित कुल 2,17,000 रुपये के आभूषण और 3,000 रुपये नकद शामिल थे.

फिंगेश्वर पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर जब पूछताछ शुरू की, तो प्रार्थी टीकूराम साहू के पुत्र हुलस साहू (32 वर्ष) की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं. पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर हुलस साहू ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली. आरोपी हुलस साहू के कब्जे से सभी चोरी किए गए जेवरात और 3,000 रुपये नकद की बरामदगी की गई. कुल जुमला राशि 2,20,000 रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts