ब्रेकिंग
सूचना
PRAVEEN GUPTA / Sun, Aug 3, 2025 / Post views : 29
हिंदू धर्म में सावन के सोमवार का खासा महत्व है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दिन मंदिरों में शिव जी की विशेष पूजा का विधान है। शिव जी को कर्ज मुक्ति का देव भी माना गया है। ऐसे में इस दिन अगर उनकी सच्चे मन से पूजा-अर्चनी की जाए तो साधक से जुड़े सभी कर्ज एक झटके में खत्म हो जाएंगे। साथ ही साधक के जीवन में धन, वैभव और समृद्धि का वास होगा। इतना ही नही दांपत्य जीवन में भी सुख आते हैं।
सावन माह में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने पर साधक को और कई लाभ भी प्राप्त होते हैं। ऐसे में आइए कर्ज मुक्ति से जुड़े शिव जी के कुछ मंत्रों के बारे में जानते हैं....
1. रुद्र गायत्री मंत्र
॥ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात॥
इस मंत्र के जप से जातक के घर-परिवार की समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं और उसके घर में शुभता वास करती है। साथ ही पति-पत्नी के बीच चल रही कलह भी शांत हो जाती है।
2. पंचाक्षरी मंत्र
ॐ नमः शिवाय।
अगर आपके जीवन में तनाव चल रहे हैं तो आपको शिव के पंचाक्षरी मंत्र जपने चाहिए। इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र भी जप सकते हैं।
3. महामृत्युंजय मंत्र
"ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥"
4. ऋणमुक्तेश्वर मंत्र
ॐ ऋण-मुक्तेश्वर महादेवाय नमः
कर्ज मुक्ति के लिए आपको ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जप करना चाहिए। इससे आपके ऊपर चल रहे सभी कर्ज उतर जाएंगे और आपके घर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की कृपा बरसेगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन