Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: मशहूर एक्टर का निधन, होटल के कमरे में पाए गए मृत, पुलिस ने जताया इस बात का शक

P

PRAVEEN GUPTA / Sat, Aug 2, 2025 / Post views : 30

Share:

साउथ सिनेमा से एक और दुखद खबर सामने आई है। मलयालम सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और मिमिक्री कलाकार कलाभवन नवास अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता शुक्रवार शाम चोट्टानिकारा स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिले। यह घटना तब सामने आई जब होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जहां नवास एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ठहरे हुए थे। नवास को शुक्रवार शाम को चेक आउट करना था, लेकिन जब वह चेक आउट के लिए लंबे समय तक रिसेप्शन में नहीं पहुंचे तो होटल के कर्मचारी उनके कमरे में पहुंचे, जहां वह बेहोशी की हालत में पाए गए।

Chhattisgarh News: तहसीलदारों का ये कैसा धरना, छुट्टी के दिन हड़ताल की भी छुट्टी

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे कलाभवन नवास

पुलिस ने बताया कि अभिनेता को पास ही के अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस बात का संदेह जताया है कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, अब तक अभिनेता की मौत के पुख्ता कारण सामने नहीं आए हैं और न ही उनके कमरे में कोई संदिग्ध वस्तु मिली है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी नवास ने मलयालम सिनेमा में मिमिक्री कलाकार, प्लेबैक सिंगर और अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई और अपने काम के लिए तारीफें भी बटोरीं।

छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार ननों की जमानत मंजूर

इन फिल्मों में किया काम

बता दें, कलाभवन ने 1995 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह पहली बार मलयालम फिल्म 'चैतन्यम' में नजर आए थे। उन्होंने जिन फिल्मों में अभिनय किया, उनमें जूनियर मैंड्रेक, चंदामामा, मिमिक्स एक्शन 500, वन मैन शो, मट्टुपेटी मचान जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। वह आखिरी बार फिल्म डिटेक्टिव उज्जवलन में नजर आए थे। इसके अलावा वह कई टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुके थे। अभिनेता के निधन की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री शोक में है। सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैंस उनके अचानक निधन को लेकर शोक व्यक्त करते दिखे। वहीं मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी कलाभवन नवास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts