Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: चचेरे भाई से की पहली शादी, 13 साल बाद हुआ तलाक, अब 51 साल की हसीना ने दामाद के सामने किया दूसरा ब्याह

P

PRAVEEN GUPTA / Thu, Aug 7, 2025 / Post views : 46

Share:

पाकिस्तान की चर्चित अभिनेत्री जुवेरिया अब्बासी इन दिनों अपनी दूसरी शादी और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रोमांटिक तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। 52 साल की जुवेरिया ने 2023 में दूसरी शादी की थी और तब से अपने पति अदील हैदर के साथ कई खूबसूरत पलों की झलक अपने फैंस के साथ शेयर करती रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं और जुवेरिया की नई जिंदगी की शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पहली शादी और तलाक

जुवेरिया की पहली शादी साल 1997 में अपने कजिन शमून अब्बासी से हुई थी, जो खुद एक अभिनेता हैं। इस शादी से उन्हें एक बेटी भी है। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2010 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद जुवेरिया ने अपनी बेटी की परवरिश अकेले की और करियर पर भी ध्यान दिया। तलाक के 13 साल बाद, जब जुवेरिया की उम्र 51 साल थी, उन्होंने फिर से शादी करने का फैसला लिया। उनकी यह शादी समाज के लिए एक सशक्त संदेश बनकर सामने आई कि प्यार और जीवनसाथी चुनने की कोई उम्र नहीं होती। इस शादी में उनकी बेटी, दामाद और उनके ससुरालवाले भी शामिल हुए और इस खास दिन को खास बना दिया।

पहली मुलाकात और अदील को मनाने की कहानी

जुवेरिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी और अदील की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए डिनर डेट पर हुई थी। पहली मुलाकात बेहद खास रही, जिसके बाद मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने गंभीरता से इस रिश्ते के बारे में सोचना शुरू किया। हालांकि अदील को शादी के लिए राज़ी करना आसान नहीं था। जुवेरिया ने कहा, 'हमने समाज के नजरिए को लेकर भी बातें कीं, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि अदील की भी यह दूसरी शादी है।' शादी से पहले जुवेरिया ने अपनी बेटी की शादी कर दी थी और उसके बाद जब अकेलापन महसूस हुआ, तो अपने जीवन को दोबारा संवारने का निर्णय लिया।

ट्रोलिंग और समाज की सोच

जुवेरिया ने यह भी खुलासा किया कि जब उन्होंने बेटी की शादी की थी, तब भी लोग उनके कपड़ों और उम्र को लेकर टिप्पणी कर रहे थे। और जब उन्होंने खुद शादी की तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अल्लाह-अल्लाह करने की उम्र में शादी कर ली। लेकिन उन्होंने इन टिप्पणियों को नजरअंदाज किया और बताया कि उनके बच्चे और ससुराल वालों ने पूरा समर्थन दिया। वहीं अदील हैदर, जो पेशे से टेक्सटाइल बिजनेस से जुड़े हैं ने बताया कि उन्हें शुरुआत में यह तक नहीं पता था कि जुवेरिया एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने गूगल करके उनके बारे में जानकारी ली। मजेदार बात यह रही कि अदील को लोग उनकी शक्ल-सूरत देखकर कभी हिंदू, कभी यहूदी समझने लगे और उन्होंने इस वजह से कई धार्मिक बहसों का सामना किया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts