Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

सूचना

hello php

: फूट-फूटकर रोते हुए हुमा कुरैशी की भाभी ने सुनाया पति की मौत का खौफनाक सच, बोलीं- मेरे आदमी को मार डाले

P

PRAVEEN GUPTA / Fri, Aug 8, 2025 / Post views : 22

Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के परिवार से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में 7 अगस्त की रात उनके चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई। यह घटना मामूली सी पार्किंग को लेकर हुए विवाद से शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। इस हादसे में आसिफ की जान चली गई और अब उनकी पत्नी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो इस दुखद घटना की पूरी आपबीती सुना रही हैं। वीडियो में आसिफ की पत्नी शाइना फूट-फूट कर रोते हुए कहती हैं कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि उनके पति को जान-बूझकर और सोच-समझकर मारा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी उनके पति से बेवजह झगड़ा करते रहते थे।

क्या बोली आसिफ की पत्नी

उन्होंने कहा, 'मेरा आदमी तो भाई-भाई कहकर बात कर रहा था, लेकिन सामने वाले गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे।' आसिफ की पत्नी ने यह भी बताया कि घटना रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की है, जब वे दोनों बाहर खाना खाने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूटी गेट पर खड़ी थी और उनके पति ने सामने वाले से कहा, 'भाई थोड़ा साइड कर लो, पैर में रॉड लगी है, चोट लग जाएगी।' इस छोटी सी बात पर बहस शुरू हो गई और स्थिति अचानक बेकाबू हो गई। उनकी पत्नी के अनुसार गालियों के साथ-साथ अचानक ही बिल्डिंग से लोग बाहर निकलकर आए और आसिफ पर हमला करने लगे। शाइना बोलीं, 'वो सब मेरे आदमी पर चढ़ गए, उसे मारा, उसके खून निकलने लगा।'

क्या है हुमा कुरैशी के पिता का कहना

इस हमले के बाद उन्होंने तुरंत अपने देवर को फोन किया और जब तक वे अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें झगड़े की शुरुआत और मारपीट के कुछ दृश्य कैद हुए हैं। हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि विवाद स्कूटी को लेकर शुरू हुआ था। उन्होंने कहा, 'घर के बाहर किसी ने स्कूटर खड़ा कर दिया था, जिस पर आसिफ ने हटाने को कहा और बात बढ़ गई।'

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts